इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें
चीन के लोग दुकान से लेकर मकान तक हर जगह सुख समृद्धि और धन के लिए फेंगशुई में इस्तेमाल होने वाले साधनों का प्रयोग करते हैं जिसमें लाफिंग बुद्धा से लेकर कई दूसरी चीजें भी शामिल हैं। आप भी चाहें तो चीनी लोगों की तरह इन सामानों को अपने घर में लाकर न केवल अपने घर को सुंदर दिखा सकते है बल्कि अपनी किस्मत और आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकते हैं।
इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें
अपने ड्राइंग रूम और कमरे में पूर्व दिशा की ओर बोनसाई बांस का पौधा रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार इससे व्यक्ति में उन्नति की चाहत तेज होती है जिससे तरक्की और समृद्धि की राह आसान होती है।
इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें
फेंगशुई के यह तीन देवता हैं फुक लुक साऊ जो लंबी उम्र, भाग्य और धन देने वाले माने जाते हैं। इन्हें घर में पूर्व या उत्तर दिशा में एक साथ इस प्रकार रखें कि आते-जाते इनके दर्शन हो सकें। यह आपके जीवन पर आने वाले संकट को दूर करने के अलावा धन और भाग्य में वृद्धि करते हैं।
इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें
फेंगशुई में मुर्गे को धातु तत्व को माना जाता है जो पृथ्वी से जुड़ा हुआ है। इसे घर में रखने से घर में सुख-शांति और उत्साह बना रहता है। जमीन और धातु से जुड़े कारोबार में जो लोग शामिल हैं उनके लिए धातु का मुर्गा अपने कार्यस्थल पर रखना उनके लाभ को बढ़ाने वाला होता है। ध्यान रखें यह ज्यादा चमकीला और गहरे रंग का नहीं होना चाहिए।
इन सस्ते सामानों से चीनी लोग मालामाल होते हैं, आप भी आजमाकर देखें
तीन कछुए
एक के ऊपर एक बैठे हुए तीन कछुए रखना परिवार में सुख शांति वैभव के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि इन कछुओं को आप ऐसे देखेंगे कि एक दूसरे के ऊपर चढ़कर करतब दिखा रहे हैं तो सही नहीं है। लेकिन अगर आप सबसे नीचे वाले कछुए को पिता, बीच वाले को माता और सबसे ऊपर वाले को उनका बच्चा मानें तो परिवार में प्यार बढ़ता है। साथ ही यह आपको पायदान दर पायदान तरक्की की ओर ले जाने में भी सहायक होता है।