{"_id":"60a7778373803908cb193fa1","slug":"these-five-trees-should-not-be-planted-in-the-house-it-causes-poverty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में नहीं लगाने चाहिए ये पांच पेड़, आती है दरिद्रता","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
घर में नहीं लगाने चाहिए ये पांच पेड़, आती है दरिद्रता
पेड़-पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन है, इसके साथ ही वास्तु में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। घर के आस-पास पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण में ऑक्सीजन के स्तर बनाए रखने में तो मदद करते ही हैं, साथ ही कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी होते हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। कुछ पेड़-पौधों का सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। वास्तु में जिस प्रकार से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पौधों के बारे में बताया गया है, उसी तरह से कुछ ऐसे पेड़ भी होते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए।
2 of 6
बेर का पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों के घर में बेर का पेड़ लगा होता है क्योंकि बेर का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, इसलिए लोग इसे लगा रहने देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में बेरी पेड़ लगा होना आपके जीवन में परेशानियां लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए और बेर के पेड़ में कांटे लगे होते हैं। इस कारण यह पेड़ नकारात्मक प्रभाव देता है। यह पेड़ लगाने से घर में आर्थिक तंगी आती है।
3 of 6
इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ नकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला होता है। इसलिए घर के अंदर भूलकर भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में इमली का पेड़ लगा होने से घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीपल का पेड़
वैसे तो घर में लोग पीपल का पेड़ नहीं लगाते हैं, लेकिन कई बार बारिश के मौसम में घर में पीपल का पेड़ उग जाता है, जिसे कई बार लोग लगा रहने देते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको धन हानि होती है। यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो उसे काटना नहीं चाहिए बल्कि इसे ले जाकर मंदिर में या फिर किसी पवित्र स्थान पर लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोगों के घर में मदार का पौधा लगा होता है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा माना जाता है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है वे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।