वास्तु में हर परेशानी के लिए उपाय दिए गए हैं। अगर आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे की किल्लत दूर नहीं हो रही है तो कुछ आसान से वास्तु के उपाय करके आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं, वास्तु के ये उपाय आपके जीवन में सुख-शांति के साथ व्यापार में लाभ पा सकते हैं। जानते हैं वास्तु के उपाय..
पैसे की है किल्लत, आजमाएं वास्तु के ये उपाय नहीं होगी धन की कमी
घर के मुख्य दरवाजे के पर गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगाएं दोनों मूर्तियों के इस तरह से लगाएं की एक मूर्ति का मुख अंदर की ओर और दूसरी का बाहर की ओर हो। ध्यान रहें की गणेश जी की दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। ऐसा करने से घर सुख-समृद्धि आने लगेगी।
गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं करना चाहिए। क्योंकि उने पीछे की तरफ दरिद्रता निवास करती है। घर में गणेश जी की दो मूर्तियां रखने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन पूजाघर में गणेश जी या किसी देवी-देवता की दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर के तीन दरवाजें एक ही रेखा में नहीं होने चाहिए। घर बनवाते समय ध्यान रखें कि खिड़की दरवाजों की संख्या सम नहीं होनी चाहिए इसी तरह सीढ़ियों का संख्या भी विषम होनी चाहिए। अगर खिड़की दरवाजें सम की सख्यां में हो तो जिस दरवाजे या खिड़की का प्रयोग करना आवश्यक न हो उसे बंद करके रखें।
घर की रसोई कभी भी टॉयलेट के पास, उसके सामने या एक ही कतार में नहीं होनी चाहिए। किचन और टॉयलेट का दरवाजा आमने-सामने नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है।
ड्राइंगरूम में मोर, पक्षी, बंदर, शेर, गाय, मृग इनमें से किसी एक का चित्र या मूर्ति लगा सकते हैं। इनको लगातें समय ध्यान रखें कि ये चित्र या मूर्ति जोड़े में होने चाहिए। जो भी चित्र या मूर्ति का जोड़ा आप लगा रहें है उनका मुख आमने-सामने यानि एक दूसरे की तरफ को होना चाहिए। और यह भी ध्यान रहे कि इनका मुंह घर के अंदर की तरफ हो, ये बहुत ही शुभ रहता है।