फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु: इन तस्वीरों से सजाएं घर जागेगा भाग्य नहीं रहेगी धन की कमी

Thu, 23 Jul 2020 06:39 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 23 Jul 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
According to Vastu there is no shortage of money by putting these photos in the house
वास्तुु के अनुसार लगाएं घर में तस्वीरें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : home vastu

सभी लोग अपने घर को सजाने के लिए कई चीजें लगाते हैं। घर की दीवारों को सजाने में तस्वीरों का भी अहम रोल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में लगाने वाली तस्वीरें आपके और पूरे परिवार पर प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताया गया है जो न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाएंगी बल्कि आपका भाग्य भी चमका सकती हैं। और इन तस्वीरों को घर मेें लगाने से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं जानते हैं की कौन सी तस्वीरें लगाना रहता है लाभदायक..

 

According to Vastu there is no shortage of money by putting these photos in the house
घर में लगाएं तैरती मछलीयों की तस्वीर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तैरती हुई मछलियों की तस्वीरो को जीवंतता का सूचक माना जाता है। इन तस्वीरों को घर की दीवारों पर लगाने से घर के सदस्यों की आयु लंबी होती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

According to Vastu there is no shortage of money by putting these photos in the house
घर में हंसते मुस्कुराते चेहरे की तस्वीर लगानी चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में हमेशा खिलखिलाते हुए और हंसते हुए चेहरों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है। इन तस्वीरों की जगह आप अपने पूरे परिवार का हंसता मुस्कुराता फोटो भी लगा सकते हैं। इनको ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां आने जाने पर उस तस्वीर पर नजर पड़ती रहे। घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से सकारात्मकता आती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vastu there is no shortage of money by putting these photos in the house
उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel

घर में उगते हुए सूरज, प्रकृति के मनोरम दृश्यों और उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीरें लगाना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से जीवन में नई आशा का संचार होता है। इन तस्वीरों को देखेने से अपने अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। जिससे व्यक्ति में आत्मविशवास बढ़ता है। और किसी भी कार्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव होता है।

विज्ञापन
According to Vastu there is no shortage of money by putting these photos in the house
शांत बहते हुए पानी या झरने का मनोरम चित्र लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में शांत बहते हुए पानी की तस्वीर लगाना चाहिए। घर में बहते पानी के झरने का मनोरम दृश्य, शांत बहती नदी, तालाब या समुद्र की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों का भाग्य मजबूत होता है। इन तस्वीरों को लगाने से कार्य में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं। बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शांत तरीके से बहता हुआ पानी सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed