आजिविका का साधन हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। व्यापार आजिविका होने के साथ ही व्यक्ति के जीवन की मेहनत और पूंजी भी होता है, इसलिए व्यक्ति हमेशा यही प्रयास करता है कि उसका व्यवसाय सुचारू रूप से चलें और उसमें तरक्की भी प्राप्त हो। लेकिन कई बार दुर्भाग्यवश या आसपास की बुरी ऊर्जा के कारण व्यापार में घाटा आने लगता है कई बार स्थितियां व्यक्ति के वश में नहीं रहती हैं और लगातार प्रयास करने पर भी परेशानियां जैसे बवंडर बनकर सिर के ऊपर मंडराती रहती हैं। यदि आपके व्यवसाय में भी घाटा चल रहा है तो वास्तु में बताई गई बातों को ध्यान में रखकर व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं और फिर से तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे?
व्यापार हो गया है ठप, तो ये उपाय दिलाएंगे दोबारा तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु के अनुसार व्यक्ति की सफलता या असफलता के लिए आसपास की ऊर्जाएं भी जिम्मेदार होती हैं। यदि आपको व्यापार में लगातार असफलता मिल रही है तो इसका एक कारण नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। वास्तु में मनीप्लांट को धन बरसाने वाला पौधा माना गया है यदि आपके व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो मनी प्लांट से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि यह उपाय केवल व्यापार में तरक्की पाने के लिए है इसका उपयोग नौकरी में तरक्की पाने के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसा माना जाता है कि यदि यह उपाय सही प्रकार से किया जाए तो आप व्यापार में तरक्की पाने के साथ ही रूके हुए धन की प्राप्ति भी कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों के अनुसार ही मनी प्लांट घर की या कार्यस्थल की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करता है और उस स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक होता है। यदि आप व्यापार में लाभ और तरक्की पाना चाहते हैं तो मनी प्लांट का पौधा लाकर उसे अपनी दुकान या जो भी कार्यस्थल हो वहां पर दक्षिण दिशा में मिट्टी में लगाएं। ज्यादातर लोग इसे कांच की बोतल में पानी डालकर लगाते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।
मनीप्लांट लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल भी करना आवश्यक होता है। मनीप्लांट में प्रतिदिन पानी डालें और इसके साथ ही कुछ दिनों तक रोज सुबह इस मनीप्लांट में पानी के साथ दूध के दो चम्मच भी डालें। इस तरह से धीरे-धीरे आपके व्यापार में सुधार आना शुरू हो जाएगा।
अगर आपके व्यापार से संबंधित धन कहीं फंसा हुआ है या आपने कहीं पर निवेश किया है और वह धन फंस गया है तो यह उपाय कर सकते हैं। एक कोरा कागज लेकर उसके ऊपर उन लोगों के नाम और पता लिखें जिनके पास आपके पैसे अटके हुए हैं। अब इस कागज को मनी प्लांट की मिट्टी में दबा दें। मान्यता है इस उपाय को करने से रुका हुआ धन वापस आने लगता है।