फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vastu Tips: सौभाग्य वृद्धि चाहते हैं, तो सावन में करें वास्तु के ये आसान उपाय

Sun, 23 Jul 2023 11:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Sawan Vastu Tips For Home saubhagya vriddhi ke lie vaastu ke aasan upay
Sawan Vastu Tips For Home - फोटो : अमर उजाला

Sawan Vastu Tips For Home: अपने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने और अपने परिवारों को खुश रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, रोजमर्रा की जिंदगी की भागदौड़ में, अपने परिवारों की देखभाल करना मुश्किल हो सकता है। परिणामस्वरूप, बहुत से लोग स्वयं को बीमारी, अलगाव और तनाव जैसी समस्याओं से जूझते हुए पाते हैं। वास्तु शास्त्र कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय प्रदान करता है जो हमें एक खुशहाल, स्वस्थ पारिवारिक वातावरण बनाने में मदद कर सकते हैं। इन उपायों का पालन करके, हम एक सुखद और सामंजस्यपूर्ण घर बना सकते हैं । वास्तु शास्त्र में सावन महीने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करने से सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। जानते हैं सावन में किए जाने वाले वास्तु के इन उपायों के बारे में। 


Weekly Horoscope (24-30 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sawan Vastu Tips For Home saubhagya vriddhi ke lie vaastu ke aasan upay
Sawan Vastu Tips - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर दिशा में लगाएं तस्वीर या मूर्ति
भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत पर उत्तर दिशा में माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर आप जब भी स्थापित करें तो इसकी दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए।

Sawan Vastu Tips For Home saubhagya vriddhi ke lie vaastu ke aasan upay
Sawan Vastu Tips - फोटो : Social media

 शिव परिवार की तस्वीर लगाएं
अपने घर में शिवजी के परिवार की एक तस्वीर ज़रूर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वही तस्वीर लगाएं जिसमें जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Vastu Tips For Home saubhagya vriddhi ke lie vaastu ke aasan upay
Sawan Vastu Tips - फोटो : Social media

शिवजी की क्रोधित तस्वीर न लगाएं 
भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी शिवजी की क्रोधित मुद्रा में कोई मूर्ति न लगाएं। ये विनाश का प्रतीक माना जाता है। 

विज्ञापन
Sawan Vastu Tips For Home saubhagya vriddhi ke lie vaastu ke aasan upay
Sawan Vastu Tips

भगवान शिव को न अर्पित करें ये चीजें 
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान भोलेनाथ को खंडित चावल, सिंदूर, हल्दी, तुलसी, शंख का जल, केतकी, चंपा, केवड़ा के फूल  नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed