फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर वास्तु नियमों के अनुसार दें उपहार, बदल जाएगी भाई-बहन की किस्मत

Fri, 20 Aug 2021 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Aug 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 gifts according to vastu rules
Raksha Bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन का पर्व आने में अब कुछ दिन ही बचे है। इस पर्व की परंपरा के अनुसार बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को बदले में कुछ उपहार देता है। पर कई बार भाई इस उलझन में होते हैं कि ऐसी कौन सी वस्तु उपहार में दी जाए की बहन खुश हो जाए। यह सोचकर आप ऐसे उपहारों का चुनाव कर लेते हैं जो गिफ्ट बहन की पसंद के साथ-साथ उसके लिए उपयोगी भी होते हैं। लेकिन यदि आप अपनी प्यारी बहन को वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर उपहार देते हैं तो आपके अपनों के जीवन से कष्ट तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही उनके जीवन में खुशियों का आगमन भी होगा। ध्यान रहे कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें गिफ्ट में कभी नहीं देना चाहिए यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पंहुचा सकती हैं। इनके पीछे ऊर्जा का विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों शामिल हैं।

raksha bandhan 2021 gifts according to vastu rules
Raksha Bandhan 2021 - फोटो : Social media

नुकसानदायक हो सकता है इन्हें देना
हम भगवान की प्रतिमा या पेंटिंग देना सही मानते है,जबकि यह गलत है। वास्तुविज्ञान के अनुसार,भगवान की मूर्तियां यदि घर में हों तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने के सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई ऐसा न करे,तो इसका उसपर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। हाँ आप बहन को भगवान से सम्बंधित कोई उपहार जैसे लड्डू गोपाल,गणेशजी या राधा-कृष्ण की युगल तस्वीर अवश्य दे सकते हैं जो इनका सम्मान के साथ ध्यान रख सकें।

raksha bandhan 2021 gifts according to vastu rules
Raksha Bandhan 2021 - फोटो : Flickr

धातु की धारदार वस्तुएं जैसे-कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ भी उपहार स्वरुप नहीं देना चाहिए,ऐसा करने से भाई-बहन के रिश्ते खराब हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार रुमाल और पेन भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए इससे लेने और देने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देते हैं तो आपको अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। पानी से जुडी हुई चीजें जैसे-एक़्वेरियम, झरना, कछुआ आदि भी गिफ्ट में देने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 gifts according to vastu rules
Raksha Bandhan 2021 - फोटो : Social media
ये उपहार शुभ रहेंगे
  • सात घोड़ों की तस्वीर को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार में देना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सात घोड़ों को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में रखने से आय के स्रोत बढ़ने लगते हैं और घर में सुख और समृद्धि का वास भी होता है।
  • ज्योतिष और वास्तु दोनों में चांदी-सोने को बहुत मंगलकारी माना गया है इसलिए यदि आप बहन या बुआ को चांदी या सोने से बना कोई आइटम भेंट देते हैं तो उनकी समृद्धि में विकास तो होगा ही साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होगा।
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 gifts according to vastu rules
Raksha Bandhan 2021
  • वास्तु के अनुसार मिट्टी से बनी कोई भी वस्तु यदि उपहार में देते हैं तो इससे बहन के सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही उनके जीवन में सुख और शांति का भी वास होगा।
  • अगर आप बहन को लाफिंग बुद्धा उपहार में देते हैं तो उसके जीवन में खुशियां हमेशा ही बढ़ती रहेंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर मे रखना अत्यंत ही शुभ माना गया है।
  • घर की बहन-बुआओं को वस्त्र, गहने या श्रृंगार का सामान देने से आपके और उनके जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है। रिश्तों की महक को बनाए रखने के लिए ताजे फूल या फूल-पत्तियों की पेंटिग गिफ्ट में देना काफी शुभ माना गया है,फेंगशुई के अनुसार पियोनिया के फूल शुभ होते हैं इनके फूल उपहार में लेने या देने वाले दोनों के परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख से बना कोई सुंदर आइटम भी गिफ्ट दिया जाए तो उसके घर से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और बहन के जीवन में सफलता के साथ सुख और शांति की प्राप्ति भी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed