फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा घर में इन 7 गलतियों से देवी-देवता होते हैं नाराज, बिगाड़ देते हैं धन और स्वास्थ्य

Tue, 01 May 2018 10:41 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
puja ghar vaastu tips
पूजा घर

घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए सभी लोग घर में पूजा स्थान बनाते हैं जिसे पूजा घर कहा जाता है। यहां विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें होती हैं जिनसे सुख शांति की प्रार्थना की जाती है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिससे घर का पूजा स्थान उन्नति में बाधक बन जाता है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। देखिए आप भी पूजा घर से जुड़ी यह गलतियां तो नहीं कर रहे?

पूजा घर में इन 7 गलतियों से देवी-देवता होते हैं नाराज

puja ghar vaastu tips
गण्ाेश - फोटो : pinterest

बहुत से लोग अपने शयन कक्ष में ही पूजा स्थान बना लेते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। शयन कक्ष में पूजा घर नहीं होना चाहिए इससे पारिवारिक जीवन के संबंधों में परेशानी आती है।

पूजा घर में इन 7 गलतियों से देवी-देवता होते हैं नाराज

puja ghar vaastu tips
मंदिर

आजकल घर में मंदिर बनाने का प्रचलन बढ़ गया है। जबकि वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में पूजा का स्थान अलग से होना चाहिए लेकिन यह मंदिर नहीं होना चाहिए। मंदिर खुले स्थानों में होना वास्तु के अनुसार उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा घर में इन 7 गलतियों से देवी-देवता होते हैं नाराज

puja ghar vaastu tips
मंदिर

अक्सर लोग छुट्टियां मनाने या किसी अन्य काम से घर में ताला लगाकर चले जाते हैं और अंदर पूजा घर में भगवान को भी बंद कर देते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार मकान में आपने पूजा घर बनाकर उनमें देवी-देवताओं को बैठाया है तो यह प्रयास करना चाहिए इनकी पूजा नियमित हो। घर में भले ही ताला लगाएं लेकिन पूजा घर में ताला लगाकर नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन

पूजा घर में इन 7 गलतियों से देवी-देवता होते हैं नाराज

puja ghar vaastu tips
पूजा घर

पूजा घर में निर्माल यानी पुराने हो चुके फूल, माला, अगरबत्तियां जमा करके नहीं रखें इनसे नकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो आपकी खुशियां और आय को कम करने का काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed