फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर पाना चाहते हैं धन समृद्धि, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

Sat, 30 Jan 2021 03:07 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 30 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Planting these plants at home brings happiness and prosperity
money

पेड़-पौधों हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ पौधों से प्राप्त होने वाली शुद्ध वायु से ही पृथ्वी पर जीवन है। पेड़ पौधे पर्यावरण को तो शुद्ध रखते ही हैं, साथ ही ये हमारे ऊपर सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। ज्योतिष में ऐसे ही खास पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से रोग-शोक से मुक्ति तो मिलती है। ये पौधे आपके घर में धन-समृद्धि बढ़ाते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इन पौधों बगीचे या खाली स्थान में लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पेड़- पौधे...

Planting these plants at home brings happiness and prosperity
अशोक का पेड़ घर में सुख-समृद्धि लाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

अशोक का पेड़
अशोक के पेड़ के बारे में ज्यादातर लोगों  को पता होगा। अशोक का पेड़ घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लोग दरवाजों के दोनों ओर भी अशोक के पेड़ लगाते हैं जो बहुत शुभ रहते हैं। यदि आपके घर में बगीचा है और पेड़ पौधे लगाने के पर्याप्त स्थान है तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अशोक के कई पौधे लगाना चाहिए। अशोक का पेड़ घर में लगाने से घर से शोक और दुख दूर रहता है। आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा द्वार पर अशोक के पत्तों की तोरण लगाना भी बहुत शुभ रहता है।  

Planting these plants at home brings happiness and prosperity
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवले का पेड़
स्वास्थ्य की दृष्टि से तो आवंला लाभकारी है ही, इसके अलावा हिंदू धर्म में आंवले के पौधे की पूजा भी की जाती है। आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष प्रावधान माना गया है। मान्यता है कि आंवले के पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके घर में हमेशा बनी रहती है। आंवले के पौधे की देखभाल नियमित रूप से करनी चाहिए। उसमें समय समय पर खाद, पानी देना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि जिस तरह से ये पौधा फलता-फूलता हैं, आपके घर में सुख और धन बढ़ता जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Planting these plants at home brings happiness and prosperity
हरसिंगार या परिजात का पौधा - फोटो : pinterest

पारिजात यानी हरसिंगार का पौधा, ये पौधा घर या आस-पास में लगाना अति शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह पौधा बहुत अच्छा माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा में परिजात  के फूलों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि लक्ष्मी पूजा में केवल उन्हीं फूलों का प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं पेड़ से टूटे हो। परिजात के पौधे को देवतुल्य माना गया है माना जाता है कि समुद्र मंथन में 11वां जो रत्न प्राप्त हुआ था, वो पारिजात वृक्ष ही है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed