{"_id":"60142bc28ebc3e543b2f9649","slug":"do-these-alum-measures-to-remove-negative-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में बढ़ गई हैं आर्थिक परेशानियां और कलह, तो नकारात्मकता दूर करने के लिए करें फिटकरी के ये उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
घर में बढ़ गई हैं आर्थिक परेशानियां और कलह, तो नकारात्मकता दूर करने के लिए करें फिटकरी के ये उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो घर में कलह आर्थिक समस्याएं आदि बढ़ने लगती हैं। वास्तु में नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं जिससे आपकी समस्याएं भी समाप्त होती हैं। इसी तरह से नकारात्मकता को दूर करने के लिए फिटकरी के उपाय बहुत कारगर माने गए हैं। यदि आप फिटकरी को घर में सही स्थान और सही दिशा में रखते हैं तो इससे काफी हद तक आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फिटकरी के उपाय
2 of 4
खिड़की-दरवाजो के पास फिटकरी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार हमारे घर के खिड़की और दरवाजे ऐसा स्थान होते हैं जहां से ऊर्जा घर में ऊर्जा प्रवेश करती है। यदि आपके घर के आस-पास खंडहर, खाली मकान या शमशान आदि है और उस दिशा में आपके खिड़की या दरवाजे खुले हैं तो यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं। आपको इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की नकारात्मकता को दूर करने के लिए फिटकरी की कुछ डेली आप अपने घर की खिड़की और दरवाजों के आस-पास रख दें। यदि ऐसा नहीं भी है तो भी आप खिड़की दरवाजों के पास फिटकरी रखकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।
3 of 4
नकारात्मकता दूर करने के लिए बाथरूम में फिटकरी रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
एक कटोरे में फिटकरी भरकर घर के बाथरूम में रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि हर माह में इस फिटकरी के बदलते रहें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। इसके अलावा फिटकरी रखी होने से वातावरण के किटाणु भी नष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर के कोने में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने घर के हर कोने में काले कपड़े में फिटकरी की पोटली बनाकर रखें, लेकिन इसे रखते समय ध्यान रखें कि इसे इस तरह से रखा जाना चाहिए कि बाहर से आने वालों को यह न नजर आए। इससे आपके घर के हर स्थान की नकारात्मकता तो दूर होती है, मान्यता है कि इससे आपके घर में पैसों की कमी भी नहीं होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।