फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स से जानिए घर में कौनसा पौधा कहां लगाएं

Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
plant flowers and trees according to vastu
vastu tips - फोटो : social media

वास्तु शास्त्र के माध्यम हम अपने आस-पास की बुरी शक्तियों को दूर कर सकते हैं। वास्तु में बताए गए उपाय हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार भरते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अध्ययन कर यह बताया गया है कि घर, भवन, मंदिर आदि कैसा होना चाहिए। यहाँ तक कि वास्तु विज्ञान यह बताता है कि घर में चीज़ें कहां और किस दिशा में होनी चाहिए।

plant flowers and trees according to vastu
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips

हम अपने घर में फूल-पौधे लगाते हैं। लेकिन अगर ये पौधे वास्तु के अनुसार सही जगह और दिशा में न लगे हों तो फिर वास्तु दोष पैदा हो जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हमें अपने घर पर फूल-पौधे वास्तु के अनुसार ही लगाने चाहिए।

plant flowers and trees according to vastu
plants vastu

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पेड़-पौधे
वास्तु में उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना गया है। यह दिशा खुली और हवादार होनी चाहिए। इस दिशा में हरियाली का प्रबंध किया जाना चाहिए। उत्तर दिशा कुबेर का भी स्थान है। घर की उत्तर दिशा में आप तुलसी, केले का पेड़, गेंदा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर वालों को चर्म रोग नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
plant flowers and trees according to vastu
plants vastu

वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा सूर्य ग्रह की होती है। इस दिशा में हरी घास बिछाई जा सकती है। ऐसा करने से आपके घर वालों को सूर्य देव की कृपा से समाज में आत्म-सम्मान, यश और आरोग्य जीवन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
plant flowers and trees according to vastu
plants vastu

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा मंगल की होती है। इस दिशा में लाल पुष्प के पौधे लगाने शुभ होते हैं। इससे घर में किसी तरह की बाधाएं नहीं आती है। इसके अलावा रक्त संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed