जीवन में पानी की अहमियत से तो हर कोई वाकिफ है, पानी जीवन प्रदाता है, इसके अलावा रोजमर्रा के ज्यादातर छोटे बड़े कामों के लिए पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि केवल एक गिलास पानी के उपयोग से आप अपने जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, जी हां पानी के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनको करने से आप अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं उपाय...
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
रात को सोते समय 1 गिलास पानी लेकर उसमें थोड़ा सा नमक डालकर, अपने पलंग के नीचे रखकर सो जाएं, ऐसा करने से से आपके घर और आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है, लेकिन ध्यान रहे कि सुबह उठते ही उस पानी अपने घर से नाली में फेंक दें
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
यदि आपको लगता है कि नकारात्मक शक्ति का वास है जिसके कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो एक गिलास पानी और चार लाल मिर्च लेकर उसके बीज निकालकर अलग रख लें और इसके बाद इस पानी और मिर्ची को अपने ऊपर 21 बार उतार कर घर के बाहर सड़क पर या किसी सुनसान चौराहे पर जाकर फेंक दें, इसके बाद बिना पीछे देखें अपने घर वापस आ जाएं, मान्यता है कि इससे सभी नकारात्मक शक्ति खत्म हो जाती है, यह उपाय बहुत ही कारगर माना गया है
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कई बार जीवन में अजीब सी घटनाएं होने लगती हैं, जिसके कारण लोग मानते हैं कि यह किसी बुरी शक्ति के कारण हो रहा है, यदि आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है हो तो एक कांच के गिलास में पानी भरकर उसमे एक चम्मच नमक मिला दें अब इस पानी को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें और इसके ऊपर लाल रंग का बल्ब लगा दें, इससे आपको कुछ ही समय में फर्क दिखाई देने लगता है,
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गिलास में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा नमक और चार-पांच लौंग डालकर कुछ देर रात दें, इस पानी का अपने घर में छिड़काव करें, इससे आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।