फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में भूलकर भी न रखें ऐसे 5 चीजें, आती है दरिद्रता और अशांति

Fri, 02 Feb 2018 07:40 AM IST
रामकृष्ण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
रामकृष्ण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Updated Fri, 02 Feb 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
never store these five things in your house according to vastu

घर में खुशियां बनी रहें, इसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी लाभ नहीं होता। सोचिए ऐसा क्यों हो रहा है? इसका कारण घर में रखा टूटा सामान भी हो सकता है। वास्तु और ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं। धार्मिक ग्रंथों  के अनुसार, घर में ऐसी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो।

never store these five things in your house according to vastu

बंद घड़ी अगर घर में रखी होती हैं, तो घर में आने वाला अच्छा समय लौट जाता है। यह आर्थिक नुकसान का कारण व बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि घर में बंद पड़ी घड़ी, कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है व सफलता में बाधक होती है।

never store these five things in your house according to vastu
इस्तेमाल में न आने वाले जूतों को हम घर में इकट्ठा करके रखते हैं। इनसे भी नकारात्मकता हावी होती है। कांच का टूटा सामान रखने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं और धन हानि होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
never store these five things in your house according to vastu

टूटे पलंग पर सोने से व्यक्ति बीमार रहता है, रिश्तों में दरार आती है और मानसिक तनाव बना रहता है। इसी प्रकार टूटी कुर्सी या लकड़ी का सामान भी दरिद्रता लाता है। घर के अंदर टूटे हुए दर्पण को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के द्वार खुल जाते हैं। जिस कारण घर के सभी सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। टूटे दर्पण का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ता है। इससे चेहरे का तेज भी कम होता है।

विज्ञापन
never store these five things in your house according to vastu
घर मे टूटी हुई तस्वीर या पेंटिंग रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। तस्वीर या पेंटिंग कितनी भी अमूल्य क्यों न हो, अगर वह टूटी हुई है, तो उसे हटा दें। शास्त्रों में कहा गया है कि टूटे-फूटे बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। जिस घर में यह होते हैं, मां लक्ष्मी कभी भी उस घर में प्रवेश नहीं करतीं। यदि आपके घर का मुख्य द्वार या कमरों के द्वार टूटे हुए हैं, तो यह भी वास्तु दोष का कारण हैं। घर का मुख्य द्वार कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed