फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों से रहें दूर, पूरा दिन हो सकता है खराब

Sat, 18 Jan 2025 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र में सुबह उठने के बाद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनसे व्यक्ति को सुबह के समय दूर रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि अपने दिन को सुगम और शुभ बनाने के लिए हमें सुबह उठकर कौन से कार्य नहीं करने चाहिएं।

विज्ञापन
Morning Vastu Tips do not look at these things in the morning
vastu - फोटो : Amar Ujala

Morning Vastu Tips: सुबह उठने के बाद कुछ अच्छी आदतें जीवन में सुख और समृद्धि लाती हैं, जबकि कुछ बुरी आदतें नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती हैं। वास्तुशास्त्र में सुबह की शुरुआत को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। यह माना जाता है कि जब रात और दिन मिलते हैं, जिसे संधि काल कहा जाता है, उस समय हमारा मस्तिष्क अत्यंत संवेदनशील होता है। ऐसे में नकारात्मक चीजों को देखने या गलत आदतों को अपनाने से बचना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में सुबह उठने के बाद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनसे व्यक्ति को सुबह के समय दूर रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि अपने दिन को सुगम और शुभ बनाने के लिए हमें सुबह उठकर कौन से कार्य नहीं करने चाहिएं।




Vastu Tips: इन अचूक वास्तु उपायों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव, चरों ओर मिलेगी सफलता

Trending Videos
Morning Vastu Tips do not look at these things in the morning
सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए? - फोटो : freepik

सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए?

  • आईना देखने से बचें: सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना शुभ नहीं माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, यह आदत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है।
  • अप्रिय चेहरों से बचें: किसी ऐसे व्यक्ति या पशु का चेहरा देखने से बचें, जो आपके मन में नकारात्मक भावनाएं उत्पन्न करता हो।
  • मस्तिष्क पर अधिक दबाव न डालें: सुबह उठते ही अखबार पढ़ने, टीवी देखने या गहन विचार करने से बचें। दिमाग को पहले थोड़ा आराम दें।
  • अपशगुन वाले नाम न लें: सुबह किसी अपशगुन माने जाने वाले पशु जैसे बंदर, कुत्ता, या सूअर का नाम लेना अशुभ माना जाता है।
Morning Vastu Tips do not look at these things in the morning
सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
  • रोने की आवाज सुनने से बचें: किसी के रोने की आवाज सुनना या टीवी पर दुखद दृश्य देखना भी अशुभ होता है।
  • ये वस्तुएं न देखें: तेल के बर्तन, सुई-धागा जैसी वस्तुएं सुबह-सुबह देखने से बचें।
  • झगड़ा न करें: रात की बातों को लेकर सुबह कोई विवाद न करें। इससे दिनभर नकारात्मकता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Morning Vastu Tips do not look at these things in the morning
सुबह उठने पर किन चीजों से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • कठोर भाषा का उपयोग न करें: सुबह किसी के साथ कठोरता से बात करने से बचें। यह आपके संबंधों और दिन की शुरुआत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • मोबाइल और कंप्यूटर से दूरी बनाएं: सुबह उठते ही मोबाइल या कंप्यूटर पर समय न बिताएं। पहले सूर्य की रोशनी का आनंद लें।
  • स्वच्छता और प्रार्थना: बिना शौच और स्नान किए भोजन न करें। सुबह मंजन करें, स्नान करें और भगवान से प्रार्थना करें। यह दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भरता है।
विज्ञापन
Morning Vastu Tips do not look at these things in the morning
सुबह उठकर अपनाएं ये आदतें - फोटो : Freepik.com

सुबह उठकर अपनाएं ये आदतें

  • सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखें और "कराग्रे वसते लक्ष्मी" मंत्र का जाप करें।
  • सुबह-सुबह चिड़ियों की चहचहाहट या बच्चों की हंसी सुनना दिन की शुभ शुरुआत मानी जाती है।
  • ध्यान और योग का अभ्यास करें। इससे मन शांत होता है और शरीर ऊर्जावान रहता है।
  • रोजाना ताजे फूलों या दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • उगते सूर्य को देखकर प्रणाम करें और भगवान का स्मरण करें।

Vastu Tips: घर में इन 7 चीजों को रखना होता है बहुत शुभ, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं कई फायदे

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed