फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Plant Tips: घर के इस दिशा में भूलकर भी न रखें मनी प्लांट, वरना होगा उल्टा असर

Mon, 09 Dec 2024 07:23 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 09 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

अक्सर लोग मनी प्लांट को अपने घर में या अपने रसोई घर में लगाते हैं। मगर कुछ लोग इस पौधे को अपने घर में खुद के मन मुताबिक रख लेते हैं। इस पौधे को घर में रखने के कुछ नियम होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
know the right direction to keep money plant in house in hindi
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा - फोटो : Amar Ujala

Right direction to plant a money plant: मनी प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है, अक्सर लोग इस पौधे को अपने घर में या अपने रसोई घर में लगाते हैं। मगर कुछ लोग इस पौधे को अपने घर में खुद के मन मुताबिक रख लेते हैं। वास्तु-शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में मनी प्लांट रखने से वास्तु दोष लग सकता है, जिसका प्रभाव परिजनों पर पड़ सकता है। ऐसे में इस पौधे को घर में लगाने से फायदा होने के बजाए नुकसान हो सकता है। अब कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि क्या मनी प्लांट लगाने का कोई शुभ दिशा होती है। तो इसका जवाब है हां। आइए आज के इस लेख जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने का सही दिशा क्या है और साथ ही यह भी जानेंगे कि किस दिशा में भूलकर भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।

know the right direction to keep money plant in house in hindi
इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock

इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को घर में लगाने से पहले दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जहां मनी प्लांट लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

know the right direction to keep money plant in house in hindi
मनी प्लांट ऐसे न रखें - फोटो : Adobe Stock
  • उत्तर-पूर्व दिशा: इस दिशा को देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व माना जाता है, जो धन के देवता शुक्र के विरोधी हैं। इसलिए, इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
  • पूर्व और पश्चिम दिशा: ये दोनों दिशाएं भी मनी प्लांट लगाने के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं। इन दिशाओं में मनी प्लांट लगाने से न केवल आर्थिक तंगी आ सकती है बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know the right direction to keep money plant in house in hindi
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा को ईशान कोण भी कहते हैं। यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी हुई है। भगवान गणेश और शुक्र ग्रह इस दिशा के स्वामी हैं। भगवान गणेश सभी तरह की बाधाओं को दूर करते हैं और शुक्र ग्रह धन का कारक है। दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन लाभ होता है। इसके अलावा, मनी प्लांट को हमेशा स्वस्थ रखना चाहिए और इसे मिट्टी के गमले में लगाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट की बेलें ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
know the right direction to keep money plant in house in hindi
मनी प्लांट लगाने में किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

मनी प्लांट लगाने में किन बातों का रखें ध्यान
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मनी प्लांट को हमेशा सहारे के साथ लगाना चाहिए ताकि इसकी बेलें जमीन को न छूएं। जमीन को छूने वाली बेलें अशुभ मानी जाती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इसके अलावा, मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। सूखा मनी प्लांट आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालता है। यदि पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed