फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: रसोई में रखेंगे वास्तु की इन बातों का ध्यान तो नहीं होगी सेहत खराब

Wed, 14 Jul 2021 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Jul 2021 06:42 AM IST
विज्ञापन
kitchen vastu tips in hindi
Kitchen Vastu Remedis

वास्तु विज्ञान का मूल आधार पंचतत्वों (पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि, वायु) का संतुलन है,जो सुखी और समृद्ध जीवन जीने के लिए अति आवश्यक है, इनमें असंतुलन होने से नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होना स्वाभाविक है। वास्तु के इन नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति विशेष का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अच्छी सेहत पाने के लिए सिर्फ स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जीवन की खुशहाली के लिए यह जरूरी है कि आपके घर में रसोई भी वास्तु सम्मत हो। वास्तु के आधारभूत सिद्धांत का पालन रसोई में अवश्य करें,जिससे दरिद्रता तथा रोग नहीं होंगे।

kitchen vastu tips in hindi
vastu tips
क्या करें क्या न करें
  • रसोई घर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना भी आवश्यक है, इससे धन की वृद्धि तथा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भोजन पकाते समय गृहणी ध्यान रखे कि कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन नहीं बनाए अन्यथा सेहत खराब रहेगी।
  • रसोईघर के ईशान कोण को बिल्कुल हल्का रखें, भारी सामान दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में रखें। 
kitchen vastu tips in hindi
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
  • आपकी किचन यदि वास्तु सम्मत दिशा में नहीं है तो आप इस वास्तुदोष को दूर करने के लिए किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब लगा दें और इसको हमेशा जलने दें।
  • यदि रसोई मुख्य द्वार के सामने है,तो इससे उत्पन्न वास्तुदोष को दूर करने के लिए मेन गेट और रसोई के बीच में एक पर्दा लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
kitchen vastu tips in hindi
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
  •  कभी भी रसोई के अंदर मंदिर नहीं बनाए, क्योंकि ऐसा करने से घर के सदस्य गुस्सैल और बीमार  हो सकते हैं ।मंदिर को रसोई से हटाकर किसी अन्य जगह वास्तु के हिसाब से स्थापित करें।
  •  किचन और बाथरूम कभी भी एक सीध में नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार के लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और जीवन में अशांति है।यदि ऐसा है तो इससे बचने के लिए बाथरूम में खड़ा नमक एक कांच की कटोरी में रखें और समय-समय पर इसे बदलते रहें।
  • बिना स्नान रसोई में भोजन पकाने से नेगेटिव ऊर्जा आती है और घर के सदस्यों में आलस्य तथा चिढ़चिढापन बढ़ता है हमेशा स्नान करके ही रसोई में प्रवेश करें।
विज्ञापन
kitchen vastu tips in hindi
vastu tips
  • घर में बरकत के लिए पहली रोटी गौ माता की निकलकर उस पर ताजा पके हुए सभी व्यंजन थोड़े-थोड़े रखें।इसके बाद ही घर का कोई भी सदस्य भोजन ग्रहण करे,ऐसा करने से गृहणी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा व घर पर सभी देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा।
  • भोजन पकाने वाली महिला यदि भोजन बनाने वाले स्थान पर ही यदि भोजन करती है या पकाते समय कुछ खाती है तो घर में दरिद्रता आती है,ऐसा न करें।
  • सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए रसोईघर की पूर्व या उत्तर की दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed