फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu shastra: इन तीन चीजों को भूलकर भी घर में न रखें फैलाकर, बढ़ते हैं रोग और मानसिक तनाव

Tue, 09 Feb 2021 01:59 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 09 Feb 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Keeping these three things in the house in a haphazard way increases disease and mental stress
vastu tips

वास्तु के अनुसार घर को सजा-संवारकर और व्यवस्थित करके रखना चाहिए। बिखरा हुआ, गंदा घर आपके जीवन में समस्याओं का कारण बनता है। बिखरा हुआ सामान देखकर व्यक्ति को मानसिक थकान का अनुभव होने लगता है। अव्यवस्थित इधर-उधर बिखरे हुए सामान के कारण आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है, जिससे आपको रोग, कलह, तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। वास्तु में ऐसी ही तीन चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें कभी भी इधर-उधर या अव्यवस्थित रूप से नहीं रखना चाहिए। जिन घर में ये चीजें सही स्थान पर न रखकर इधर-उधर रखी होती है, उस घर में रोग और तनाव बढ़ने लगता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें....

Keeping these three things in the house in a haphazard way increases disease and mental stress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

आज के समय में हर घर में सुविधा के नाम पर बिजली और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भरमार रहती है, लेकिन इन सभी उपकरणों का प्रयोग अवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए। लोगों के घर में बहुत सारे मोबाइल होते हैं। एक खराब होने पर लोग दूसरा बदल लेते हैं। यही कारण होता है कि घर में पहले से पड़े खराब उपकरणों का ढेर सा लग जाता है। घर में पुराने मोबाइल, चार्जर, केबल एवं अन्य अनुपयोगी उपकरण इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। घर में इनका बेतरतीब तरह से फैला होने और अनावश्यक रूप से घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है। खराब चीजों को तुरंत घर से हटा देना चाहिए और बाकी उपकरणों को भी उचित रूप से व्यवस्थित करके रखना चाहिए।

Keeping these three things in the house in a haphazard way increases disease and mental stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोग घरों में कुछ प्राथमिक उपचार से संबंधित चीजें तो रखते ही हैं। इन चीजों को हमेशा व्यवस्थित तरह से संभाल कर किसी अलमारी की सेल्फ या डिब्बे में करके ही रखना चाहिए। इसी तरह से लोग दवाई खाकर रात के समय उसे ऐसे ही सिरहाने या फिर टेबल पर रखकर छोड़े देते हैं। घर में अनावश्यक रूप से दवाईओं का इकट्ठा होना और बिखरा हुआ रखे होने से आपके घर में रोगों को और ज्यादा बढ़ावा मिलता है। इसलिए जितना हो सके केवल उपचार से संबंधित आवश्यक दवाई को ही घर में रखें और उसे भी सही तरह से व्यवस्थित करके रखें। दवाइयों को बनाने में रासायनिक चीजों का प्रयोग होता है और राहु-केतु के रसायनों के प्रतिनिधि हैं। इसी वजह से माना जाता है कि दवाइयों या अन्य रासायनिक पदार्थों को खुले में रखने से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ता है। जो आपके घर में रोग, दोष और कलह को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping these three things in the house in a haphazard way increases disease and mental stress
shoe vastu
जूते-चप्पल

घर में जूते चप्पलों को हमेशा एक सही स्थान पर व्यवस्थित करके रखना चाहिए। बेतरतीब और अनावश्यक रूप से फैले हुए जूते-चप्पल आपके घर में भयंकर नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। जितनी जरूरत हो घर में उतने ही जूते-चप्पल रखना चाहिए और उन्हें भी सही स्थान पर, दरवाजे के आगे तो भूलकर भी जूते-चप्पल फैलाकर नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में दरिद्रता और कलह बढ़ती है। इसके अलावा यह आपकी तरक्की के लिए भी अच्छा नहीं रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed