फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु शास्त्र: घर से तुरंत बाहर कर दें ये चीजें, परिवार के रिश्तों में आती है दरार

Fri, 25 Dec 2020 07:44 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 25 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Keeping these things at home causes a rift in family relationships
vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी कारण से आपके घर में वास्तु दोष लगता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। जिससे परिवार में कलह आर्थिक परेशानियां रोग आदि कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु दोष केवल घर के गलत निर्माण के कारण ही नहीं लगता है बल्कि घर में रखी कुछ चीजें और आस-पास रखा हुआ कुछ सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। जिससे आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से समस्याएं आने लगती हैं।  

Keeping these things at home causes a rift in family relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर

वास्तु में टूटी या खंडित चीजों को घर में रखने का मनाही की गई है। यदि आपके घर में कोई ऐसी चीज है जो थोड़ी सी भी टूटी-चटकी हुई है और उसको बावजूद भी आप वह वस्तु घर में रखते हैं तो आपके परिवार में कलह बढ़ सकती है। इसी तरह से आजकल लोग बाजार में ऐसी बहुत सारी कांच, लोहे एवं मिट्टी आदि की बनी हुई सजावट करने की चीजें लेकर आते हैं जिनकी बनवाट देखने में टूटी हुई और नोंकदार होती है। ये चीजें भले ही देखने में अच्छी लगती हो लेकिन ये आपके परिवार के संबंधो में दरार ला सकती हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है। इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। इसलिए भूलकर भी ऐसी चीजों को घर में न रखें।

Keeping these things at home causes a rift in family relationships
कैक्टस - फोटो : Social media

घर में कभी भी नागफनी या अन्य कांटेदार पौधे न रखें साथ ही जिन पौधों से दूध आदि निकलता है उन्हें भी घर में नहीं रखना चाहिए। ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे आपके घर में कलह का वातावरण बनता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping these things at home causes a rift in family relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुछ लोगों को अपने घर में कई तरह की पेंटिंग्स लगाने का शौक होता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंजर धरती, बंजर पहाड़ों, खंडहर आदि की पेंटिंग्स भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मकता आती है।

विज्ञापन
Keeping these things at home causes a rift in family relationships
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

वास्तु कहता है कि हिंसक पशुओं और युद्ध आदि की तस्वीरे भी घर में नहीं लगानी चाहिए। महाभारत की तस्वीर भी घर में लगाने को मना किया जाता है। इस तस्वीर को बार-बार देखने पर परिवार के सदस्यों के मन में मतभेद पैदा होने लगता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed