फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fengshui Tips: अगर लव लाइफ में चल रही हैं परेशानियां, तो घर में रखें फेंगशुई का शोपीस

Fri, 12 Feb 2021 05:45 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Keep these Feng Shui items at home to make love life stronger
feng shui tips

 चीनी वास्तु शास्त्र को फेंगशुई शुई कहा जाता है। इसमें कई तरह के शोपीस होते हैं जिनका उपयोग जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।  फेंगशुई आजकल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय होने लगा है। इसका मुख्य कारण है कि फेंगशुई के उपाय बहुत ही आसान और प्रभावशाली होते हैं। इसमें बताए गए शोपीस बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। यदि आपके जीवन में प्रेम की कमी है या फिर आपके प्रेम संबंध में परेशानियां आ रही हैं तो फेंगशुई में बताई गई चीजों को अपने घर में रखकर आप अपने प्रेम संबंध की परेशानियों को दूर करके उसे और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

Keep these Feng Shui items at home to make love life stronger
फेंग्शुई गैजेट ऊंट - फोटो : self

फेंगशुई में ऊंट की फोटो या प्रतिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऊंट रेगिस्तान जैसी विपरीत और कठिन परिस्थिति में भी काम करता रहता है। यही कारण है कि समस्याओं को दूर करने के लिए इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। फेंगशुई के मुताबिक यदि किसी की लव लाइफ में परेशानियां चल रही हो तो उसे अपने घर में ऊंट रखना चाहिए। इसके अलावा अपने साथी को दो ऊंट यानि जोड़े में इसे गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इससे आपके और साथी के बीच नें प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा यह तरक्की का सूचक भी माना गया है।

Keep these Feng Shui items at home to make love life stronger
feng shui tips

पक्षियों का जोड़ा
यदि आप अपने और साथी के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो एक प्रेमी पक्षी के जोड़े की तस्वीर या फिर प्रतिमा अपने शयनकक्ष में लगाएं। माना जाता है, इससे आपके और साथी के बीचे प्रेम बढ़ता है और आपके संबंधों में मजबूती आती है। आपकी वैवाहिक जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these Feng Shui items at home to make love life stronger
feng shui - फोटो : pinterest

फेंगशुई तितलियां
बगीचे में फूलों पर मंडराती रंग-बिरंगी तितलियां मन को भा जाती हैं। रंग-बिरंगी खूबसूरत तितलियों को देखकर मन में जैसे खुशी का संचार होने लगता है। यही कारण है कि फेंगशुई में तितली को शोपीस के रूप में घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अपने जीवन में प्रेम की कमी महसूस होती है या आप अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाना चाहते हैं तो शयन कक्ष में बाजार से तितलियां लाकर लगाएं। इससे शादी शुदा जोड़ों का दांपत्य जीवन भी मजबूत बनता है। परिवार में खुशहाली लाने के लिए समूह में उड़ती रंग-बिरंगी तितलियों के चित्र घर में लगाने चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed