फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vastu shastra: इन बातों को ध्यान में रखकर लगाएंगे विंड चाइम, तो खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

Thu, 11 Feb 2021 01:01 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 11 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Fengshui Vastu shastra Keeping these things in mind applying wind chime in the house increases luck
Wind chime

फेंगशुई में बहुत सारे शोपीस बताए गए हैं, जिनके द्वारा घर में ऊर्जा का संतुलन बनाया जाता है। इन्हीं में से विंड चाइम के बारे में ज्यादातर लोग अच्छी तरह जानते हैं। लोग अपने घर पर सजावट के तौर पर इस लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मधुर ध्वनि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होती है यदि कुछ बातों को ध्यान में रखकर विंडचाइम लगाई जाए तो आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आपका सौभाग्य जागता है। विंड चाइम घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाते हैं। जिसका सीधा प्रभाव हमारे भाग्य पर पड़ता है। बाजार में लकड़ी, लोहे और अलग-अलग धातु के बने हुए विंड चाइम मिलते हैं, लेकिन आपके लिए कौन सी धातु और कितनी छड़ वाला विंड चाइम सही रहेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस उद्देष्य और कहां-किस किस दिशा में टांगना है। तो चलिए जानते हैं विंड चाइम को कैसे टांगे....

Fengshui Vastu shastra Keeping these things in mind applying wind chime in the house increases luck
Wind Chime
दिशा के अनुसार विंड चाइम की धातु

घर के पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा में धातु से बने विंड चाइम टांगना चाहिए। तो वहीं पूर्व दिशा, दक्षिण-पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा के लिए लकड़ी का विंड चाइम सही रहता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और मध्य दिशा के लिए मिट्टी के बने विंड चाइम सही रहते हैं।

Fengshui Vastu shastra Keeping these things in mind applying wind chime in the house increases luck
wind chime - फोटो : pinterest
विंड चाइम खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

विंड चाइम खरीदने समय यह ध्यान देना चाहिए किस उसमें कितनी रॉड हैं और उससे निकलने आवाज कैसी है। विंड चाइम में अगर सही धातु के प्रयोग किया गया होगा और बनावट सही तरह की होगी तो उनसे बेहद मधुर और कर्णप्रिय होगी। ऐसी ही ध्वनि वाली विंड चाइम सही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fengshui Vastu shastra Keeping these things in mind applying wind chime in the house increases luck
wind chime - फोटो : pinterest
  • यदि घर के अंदर खिड़की आदि पर विंड चाइम टांगनी है तो ज्यादा बड़ी न लें। उसी तरह यदि खुली जगह या घर के बाहर विंड चाइम लगानी है तो ज्यादा छोटी न खरीदें।
  • फेंगशुई में छः, सात, आठ और नौ रॉड वाली विंड चाइम सबसे शुभ मानी जाती हैं। 
  • सात और आठ रॉड वाली विंड चाइम लगाने से सौभाग्य जगता है और दुर्भाग्य दूर होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed