फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Dosh: रोजाना के कलह-क्लेश से हो गए हैं परेशान, घर में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष

Sat, 22 Feb 2025 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Feb 2025 11:35 AM IST
सार

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी माना जाता है। ये चीजें न केवल नकारात्मक प्रभावों को कम करती हैं बल्कि सुख-समृद्धि भी बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी वस्तुएं हैं।
 

विज्ञापन
If You are troubled by daily conflicts Keeping these things in the house will remove Vastu Dosh disprj
इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : इंस्टाग्राम

Vastu Dosh: जब भी हमारे जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती हैं तो हम ज्योतिष और शास्त्र की मदद लेते हैं। वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को वस्तु विशेष के अनुसार संतुलित करते हैं और उससे जुड़े उपाय बताते हैं। वस्तु का संयोजन और उनका हमारे आसपास होना कई तरह की ऊर्जा पैदा करता है। यह हमारी मानसिक और शारीरिक परिस्थितियों पर प्रभाव डालती है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार हम जो भी सामान खरीदते हैं और उन्हें अपने घर में सजाते हैं या अपने पास रखते हैं वहां वस्तु के अनुसार ग्रहों की ऊर्जा प्रवाहित होती है।



घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी माना जाता है। ये चीजें न केवल नकारात्मक प्रभावों को कम करती हैं बल्कि सुख-समृद्धि भी बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी वस्तुएं हैं।
 

Trending Videos
If You are troubled by daily conflicts Keeping these things in the house will remove Vastu Dosh disprj
घर में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : अमर उजाला

1. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। रोजाना जल देने से आपकी जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार होगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

If You are troubled by daily conflicts Keeping these things in the house will remove Vastu Dosh disprj
घर में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : अमर उजाला।

2. जल से भरा हुआ कलश
तांबे या पीतल का कलश जल से भरकर रखने से घर में शांति और समृद्धि आती है।इसे घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना शुभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If You are troubled by daily conflicts Keeping these things in the house will remove Vastu Dosh disprj
घर में कहाँ रखें पंचमुखी हनुमान? - फोटो : adobe stock

3. पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है। हनुमान जी की तस्वीर घर में रखकर सुख-शांति भी आती है।

विज्ञापन
If You are troubled by daily conflicts Keeping these things in the house will remove Vastu Dosh disprj
घर में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : Amar Ujala

4. गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति
भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन्हें पूजा स्थल में सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रवाहित होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed