फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: उल्लू की मूर्ति रखने के क्या है नियम? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Sat, 17 Aug 2024 03:07 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 17 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र में हर चीज़ को एक खास महत्व दिया गया है। घर और ऑफिस में रखी हर वस्तु का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि घर में उल्लू की मूर्ति रखने के क्या नियम हैं।

विज्ञापन
how to keep owl statue at home benefits know in hindi
उल्लू - फोटो : freepik

Owl Vastu Tips: अक्सर लोग घर बनाते समय वास्तु नियमों का पालन करते हैं। बहुत से लोग घर में सभी चीजों का रखरखाव वास्तु के अनुसार करते हैं। देखा जाए तो वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों को घर में रखना बेहद शुभ बताया गया है। इन्हीं में से एक है उल्लू की मूर्ति। दरअसल, वास्तु नियमों के मुताबिक सामान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र में हर चीज़ को एक खास महत्व दिया गया है। घर और ऑफिस में रखी हर वस्तु का हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि घर में उल्लू की मूर्ति रखने के क्या नियम हैं।

how to keep owl statue at home benefits know in hindi
उल्लू - फोटो : freepik

उल्लू की मूर्ति का महत्व
उल्लू को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई संस्कृतियों में उल्लू को एक पवित्र पक्षी माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, उल्लू की मूर्ति को घर या ऑफिस में रखने के कुछ खास नियम हैं।

how to keep owl statue at home benefits know in hindi
उल्लू - फोटो : freepik

दफ्तर में उल्लू की मूर्ति रखने के नियम
उल्लू को दफ्तर (ऑफिस) में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इससे कार्यस्थल पर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऑफिस में उल्लू को व्यवसाय से जुड़ी चीजों के पास रखें। आप चाहें तो उल्लू की फोटो या मूर्ति को अपने काउंटर के पास रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep owl statue at home benefits know in hindi
उल्लू - फोटो : freepik

घर पर उल्लू की मूर्ति रखने के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू की मूर्ति या फोटो रखने के लिए पूजा घर या स्टडी रूम उचित स्थान होता है। यहां पर उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता का अनुभव होता है। साथ ही घर से बुरी नजर का साया दूर रहेगा। उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है।

बहुत से लोग उल्लू को ऐसी जगह भी रख सकते हैं जहां से उल्लू की नजर घर के कोने कोने पर पड़ सके। अगर उल्लू की नजर दरवाजे की ओर हो, तो इसे शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
how to keep owl statue at home benefits know in hindi
उल्लू - फोटो : freepik

घर या ऑफिस इस बात का ध्यान रखें कि, उल्लू को हमेशा अपने दाहिने ओर ही रखें। ऐसा करने से आपके कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति स्थिति अच्छी होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed