Footwear Vastu Tips: कुंडली में ग्रहों को रखना है मजबूत तो इस रंग के जूते चप्पल बिल्कुल भी न पहनें
इस रंग के जूते चप्पल न पहनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि पीला रंग बृहस्पति से संबंधित है। ऐसे में पीले रंग की चप्पल पहनकर गुरु बृहस्पति का अनादर करते हैं। इसके साथ ही कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाता है। वास्तु में इस ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि यह ग्रह कुंडली में कमजोर हो जाए तो जातक के मूल्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी काम में बड़ों का सहयोग रुक जाता है। इसके साथ ही कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर का सुख-शांति समाप्त हो जाता है। इसलिए इस रंग के जूते और चप्पल पहनने से बचना चाहिए।
ऑफिस में भूरे रंग के जूते न पहनें
अगर आप ऑफिस में काम करते हैं तो आपको भूरे रंग के जूते पहनकर वहां जाने से बचना चाहिए। ऐसे जूते कार्यस्थल के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। गहरे भूरे या कॉफी रंग के जूते ऑफिस आदि के लिए ज्यादा शुभ साबित होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग को छोड़कर कोई भी काला, नीला, सफेद, हरा, लाल जैसे रंग की चप्पलें या जूते पहने जा सकते हैं। इससे व्यक्ति को किसी भी प्रकार के दोष का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी चप्पल और जूते नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे एक गंभीर दोष माना जाता है।
- इसी तरह आपको अपने जूते घर के ब्रह्म स्थान और उत्तर-पूर्व में नहीं रखने चाहिए।
- वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के ठीक बाहर यानी दरवाजे पर जूते उतारना कभी नहीं भूलना चाहिए।
- घर के मुख्य द्वार पर रखे जूते आपकी किस्मत को प्रभावित करते हैं।