फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु से जुड़े ये पांच उपाय आपके घर की नकरात्मक ऊर्जा को करेंगे दूर

Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
five vastu tips for positive energy at home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

वास्तु शास्त्र में घर की नकरात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए वास्तु से जुड़े नियमों को अपनाने पर जोर दिया गया है। कई बार घर में  चीजों का रख-रखाब वास्तु नियमों के विपरीत होता है जिसका आपको पता भी नहीं लगता नतीजन घर में नकरात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि इन बातों पर ध्यान न दिया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है। यह नकारात्मक ऊर्जाएं आपके घर में अशांति, आर्थिक तंगी, बीमारियां,पारिवारिक कलह और दुख को बढ़ाबा देती हैं। आप इन नकारात्मक ऊर्जाओं को देख तो नहीं सकते मगर महसूस अच्छे से कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जाएं हैं जो आपको परेशान कर रही हैं तो आप कुछ आसान वास्तु उपायों को अपना कर उन्हें अपने घर से दूर भगा सकते हैं।

five vastu tips for positive energy at home
वास्तु उपाय

सही दिशा में जल
घर में जल के सही प्रयोग से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। ध्यान रहे कभी भी दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी न रखें क्यों कि यह दिशा अग्नि से जुड़े कार्यों के लिए शुभ मानी गई है। उत्तर,उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा जल के लिए शुभ मानी गई है। एक कटोरे में शुद्ध जल या गंगाजल भरें और उसे 4 से 5 घंटे के लिए सूर्य की रोशनी में रख दें। इसके बाद अपने इष्टदेव का नाम लेते हुए आम या अशोक के पत्तों की मदद से उस पानी को घर में हर जगह छिड़क दें,घर में सुख-शांति का वास होगा।

five vastu tips for positive energy at home
camphor

कपूर है लाभकारी -
कपूर के नियमित प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती है, इसके अलावा कपूर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में काम आता है।वास्तु के अनुसार, आपके कठिन प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते हों,काम होते होते रुक जाते हों तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।घर में वास्तुदोष होने के कारण घर कीसुख- शांति भंग होती है,कलह का माहौल रहता है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी तो दूर होगी और धन लाभ भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
five vastu tips for positive energy at home
salt

नमक देगा राहत
वास्तुदोष निवारण में नमक एक शक्तिशाली उपाय है। कांच के बाउल में सैंधा नमक की डलियां भरकर शौचालय में रखने से वहां की नकरात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। पंद्रह दिन के बाद नमक को बदलते रहें। दरअसल, नमक और कांच दोनों ही राहु की वस्तु हैं जो राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करती हैं।राहु नकारात्मक ऊर्जा और कीटाणु, जो इन्फेक्शन देते है उसका कारक माना गया है।जिसके कारण परिवार की सेहत और समृद्धि दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। रात को सोते समय पानी में एक चुटकी नमक डालकर हाथ पैर धोने से शारीरिक थकान तो मिटती है, स्ट्रेस भी दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इसके अलावा राहु और केतु के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
five vastu tips for positive energy at home
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

घंटी बजाना है अच्छा
पूजा स्थल में रखी हुई घंटी को सुबह-शाम भगवान की आरती करते समय बजाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है,घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,जिससे आपकी शारीरिक,मानसिक और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इसकी मधुर ध्वनि से मन शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed