Feng Shui Tips: चीनी वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता को दूर करने और समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। ये प्रतीक बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। बहुत से इन्हें अपने घर में शोपीस की तरह सजा कर रखते हैं। यदि आपके जीवन में भी परेशानियां बढ़ गई हैं या लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप फेंगशुई में बताए इन आसान उपायों को करके नकारात्मकता और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं फेंगशुई के शक्तिशाली प्रतीकों के बारे में....
Feng Shui Tips: नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ दिलाएंगे फेंगुशई के ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि घर में नकारात्मकता बढ़ गई है तो फेंगशुई के अनुसार आपको अपने घर के दरवाजे पर या फिर ऐसी जगह पर विंड चाइम लगानी चाहिए जहां पर हवा का झोंका आता-जाता हो। जब भी हवा विंड चाइम से टकराती है तो उससे एक मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है जो नकारात्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होती है।
घर में ऊंट का शोपीस रखने से जीवन में मुश्किल समय का सामना नहीं करना पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार यदि बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है या कर्मचारी काम करने से जी चुराते हैं, तो कार्यस्थल पर ऊंट के शोपीस लगाना चाहिए। इससे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
फेंगशुई के मुताबिक क्रिस्टल पिरामिड घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। अगर घर में सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं या धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसे लगाने से वह समस्या दूर हो जाती है।
धातु का कछुआ
घर में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में घर की ओर मुंह करके रखना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा यदि पैसों की तंगी बहुत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ रखें।