साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और नया साल 2021 आने वाला है। खट्टी मीठी यादों के साथ साल 2020 खत्म होने को है। नई ऊर्जा और नए अहसास के साथ आप अपने नए साल को सुखद बनाना चाहेंगे। आप ये चाहेंगे कि आने वाला नया साल आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। हम आपको फेगशुई और वास्तु के ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें कर आप अपने आने वाले साल सुखी, संपन्न और समृद्धिशाली बना सकते हैं।
नए साल 2021 में घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, धन-धान्य के भरेंगे भंडार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने घर में तांबा, पीतल, पत्थर या फिर पंच धातु का पिरामिड रखें। आप चाहें तो लकड़ी के पिरामिड भी रख सकते हैं। इससे घर में कहीं भी वास्तु दोष से परेशानी आ रही हो दूर हो जाती है।
विंड चाइम यानी पवन घंटी घर के दरवाजे पर और उन स्थानों पर लगाएं जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो और उससे टकराकर पवन घंटी का स्वर वातावरण में गूंजे।
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल्स आर्थिक दृष्टि से भी महत्तपूर्ण मानी जाती है। माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल्स आसपास की नेगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समा लेती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें सुख-समृद्धि और खुशियों का कारक माना गया है। लाफिंग बुद्धा को आप घर या ऑफिस कहीं पर भी लगा सकते हैं।