फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Essential Vastu Tips for Kitchen in Hindi

वास्तु टिप्स: रसोई से भी जुड़ा होता है पूरे परिवार का भाग्य, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 21 Dec 2020 03:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 21 Dec 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Essential Vastu Tips for Kitchen in Hindi
रसोई घर वास्तु

घर का निर्माण करते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। वास्तु में हर स्थान का निर्माण करने के लिए सही दिशा और स्थान बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाया गया मकान आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है तो वहीं वास्तु के नियमों की अनदेखी करने पर आपको कई तरह की पेरशानियां हो सकती हैं। प्रत्येक घर की रसोई बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। घर की महिलाओं का ज्यादातर समय  रसोई में काम करते हुए गुजरता है। रसोई एक ऐसा स्थान है जहां पर पूरे परिवार के सदस्यों के लिए खाना बनाता है, इसलिए रसोई में किसी प्रकार का दोष होने पर महिलाओं पर तो इसका खराब प्रभाव पड़ता ही है साथ ही पूरा परिवार भी प्रभावित होता है। वास्तु के अनुसार बने हुए रसोई में बना हुआ भोजन पूरे परिवार के लिए अच्छी सेहत और सौभाग्य लेकर आता है। तो चलिए जानते हैं रसोई से संबंधित किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। 

विज्ञापन

किसी दिशा में बनाएं रसोई
घर में रसोई का निर्माण हमेशा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा में करवाना चाहिए। रसोई का निर्माण कभी भी उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण में नहीं करवाना चाहिए। ईशान कोण में हल्की चीजों और पूजा-पाठ का स्थान बनवाया जा सकता है। 
 
किस दिशा में मुंह करके बनाए खाना

किचन में खाना बनाते समय ध्यान रखें कि गृहणी का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर रहे, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना बनाने वाले की पीठ के पीछे की तरफ रसोई का दरवाजा न हो। 

रसोई में चूल्हा रखते समय किस बात को ध्यान में रखना है जरूरी
रसोई में चूल्हा कभी भी बीचो-बीच नहीं रखना चाहिए। यदि आपकी रसोई में बीम है तो ध्यान रखें कि चूल्हा उसके नीचे बिलकुल भी न रखें। चूल्हे को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए खाना बनाने के पश्चात चूल्हे को कभी गंदा न छोड़ें। रसोई की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। कभी भी रात को जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई में पानी का स्थान 
रसोई में काम करते समय पानी की बहुत आवश्यकता पड़ती है इसलिए अक्सर लोग पानी को चूल्हे के पास ही रख लेते हैं, लेकिन भूलकर भी पानी का स्थान चूल्हे का पास नहीं बनाना चाहिए। इससे आपके घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। 

इस स्थान पर कभी नहीं बनाना चाहिए रसोई
 सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी रसोई का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इससे गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। रसोई की दीवार और शौचालय की दीवार एक दूसरे से लगी हुई नहीं होनी चाहिए। 

टूटे बर्तनों में न खाना बनाएं न खाएं
कभी-कभार कुछ बर्तन जो थोड़े से खराब हो जाते हैं उन्हें हम प्रयोग में लाते रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। टूटे या चटके हुए बर्तनों में न तो खाना बनाना चाहिए न ही खाना चाहिए। 

रसोई नें न बनाएं ये दो स्थान
रसोई में कभी भी दवाओं का स्थान नहीं बनाना चाहिए। कुछ लोग दवाई का डिब्बा रसोई में ही रख देते हैं जोकि गलत होता है। इसी तरह से रसोई में भूलकर भी पूजा का स्थान नहीं बनाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed