हर कोई चाहता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की उन पर विशेष कृपा बनी रहे और उन्हें खुश करने के लिए हर तरह के प्रयत्न भी करते हैं। खासतौर पर दिवाली के समय, कहा जाता है इस दिन मां लक्ष्मी साक्षात् घर में वास करती है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही उनका पसंदीदा प्रसाद भी चढ़ाना चाहिए। जानिए उनके 5 पसंदीदा प्रसाद के बारे में...
Diwali 2017: इन 5 प्रसाद के बिना अधूरी रहती है मां लक्ष्मी की पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि मखाना जल में एक कठोर आवरण में बढ़ता है। इसलिए यह हर तरह से शुद्घ और पवित्र रहता है। इसका प्रयोग यज्ञ और हवन में भी किया जाता है।
इस समय बाजार में आपको जल सिंघाड़ा खूब दिखता होगा। यह मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। इसका कारण यह है कि यह भी जल में पैदा होता है। यह मौसमी फल है और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2017: इन 4 चीजों से मां लक्ष्मी होती हैं आकर्षित, खरीदना न भूलें
लक्ष्मी माता का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढंका रहता है। जिससे यह शुद्ध और पवित्र रहता है। लक्ष्मी मैया को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले पर माता प्रसन्न होती हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मखाना, जल सिंघार और बताशे ये तीनों चीजें चन्द्रमा से संबंधित वस्तुएं हैं। चन्द्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। चन्द्र से संबंध होने के कारण बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। यही कारण है कि दीपावली में बताशे और चीनी के खिलौने लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Dhanteras: पूजा के लिए 1 घंटे का मुहूर्त, जानें किस समय करें कौनसी खरीदारी