फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2020: क्रिसमस ट्री से दूर होता है घर का वास्तु दोष, जानें इससे जुड़ी मान्यता

Thu, 24 Dec 2020 08:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 24 Dec 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 christmas tree may remove vastu dosha
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

'क्रिसमस डे' ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार है। हर साल यह त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, क्रिसमस डे ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री का भी अपना एक खास महत्व होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को खासतौर पर सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को इस दिन घर लाने और सजाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।  

Christmas Day 2020 christmas tree may remove vastu dosha
क्रिसमस ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस ट्री की कहानी प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी हुई है। माना जाता है कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके माता पिता मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने वाले लोगों ने, जिनमें स्वर्गदूत भी शामिल थे, एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था। जिसके बाद से ही सदाबहार क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में पहचाना जाता है।

Christmas Day 2020 christmas tree may remove vastu dosha
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने का चलन 17वीं शताब्दी से शुरू हुआ। प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था। मान्यता थी कि इसे सजाने से घर में बच्चों की आयु लंबी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2020 christmas tree may remove vastu dosha
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री अग्नि का प्रतीक होता है और धरती पर हर चीज को जीवनदान प्रदान करने के लिए सक्षम है।

विज्ञापन
Christmas Day 2020 christmas tree may remove vastu dosha
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

माना जाता है कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन से हर तरह का तनाव दूर होता है। कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर जो स्टार लगाएं जाते हैं, वो व्यक्ति के जीवन से अंधेरा दूर करने में मदद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed