{"_id":"675fe3614c71d1ae6c0147ab","slug":"christmas-2024-vastu-tips-know-where-to-place-christmas-tree-right-direction-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2024: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं क्रिसमस ट्री, ग्रह-दोषों से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Christmas 2024: वास्तु के अनुसार घर में लगाएं क्रिसमस ट्री, ग्रह-दोषों से मिलेगा छुटकारा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:08 AM IST
सार
क्रिसमस का त्योहार एक सार्वभौमिक त्योहार है, जिसमें हर व्यक्ति भाग लेता है और परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं देता है। ऐसे में आइए इस लेख में क्रिसमस से संबंधित वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है। बहुत से लोग अभी से इस त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्रिसमस का ये पर्व सिर्फ किसी एक धर्म या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह पर्व दुनिया के हर कोने में मनाया जाने वाला त्योहार है, देखा जाए तो यह खुशी और उल्लास का त्योहार है जो लोगों को जोड़ता है। इसीलिए क्रिसमस को एक सार्वभौमिक त्योहार कहते है, जिसमें हर व्यक्ति भाग लेता है और अपने परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं देता है। इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा क्रिसमस ट्री होता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री को धूमधाम से सजाया जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में क्रिसमस से संबंधित वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
क्रिसमस ट्री
- फोटो : Adobe Stock
हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन अधिकांश घरों, व्यावसायिक स्थानों और कार्यालयों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। कुछ ग्रंथों में इसे "स्वर्ग का वृक्ष" भी कहा गया है। देखा जाए तो पेड़ हमारे ग्रह का एक अभिन्न अंग हैं, क्रिसमस ट्री भी पेड़ का ही एक रूप होता है। क्रिसमस ट्री को फलों, फूलों, रोशनी, कैंडी, चॉकलेट, खिलौनों और बहुत कुछ से सजाया जाता है, इसे आध्यात्मिक प्रतीकों, चित्रों और मूर्तियों से भी सजाया जाता है।
3 of 5
क्रिसमस ट्री
- फोटो : Adobe Stock
क्रिसमस ट्री सिर्फ एक सजावट नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। जब आप घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं, तो यह घर के माहौल को बदल देता है। अगर आपके घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो क्रिसमस ट्री लगाने से घर में शांति आती है। यह ट्री परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान बढ़ाता है। साथ ही क्रिसमस ट्री की हरी-भरी शाखाएं हमें प्रकृति से जोड़ती हैं और हमारे मन को शांत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिसमस ट्री
- फोटो : Adobe Stock
वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। अगर उत्तर दिशा में जगह न हो तो उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इन दिशाओं में क्रिसमस ट्री रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिसमस ट्री
- फोटो : Adobe Stock
क्रिसमस ट्री को सजाते समय रंगों का भी खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल और पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं। लाल रंग प्यार, उत्साह और जीवन शक्ति का प्रतीक है, जबकि पीला रंग खुशी, आशा और बुद्धि का प्रतीक है। इसलिए, जब आप अपने क्रिसमस ट्री को लाल और पीली रोशनी से सजाते हैं, तो आप अपने घर में प्यार, खुशी और सकारात्मकता का वातावरण बनाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।