फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami Vastu Tips: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की सही दिशा में लगाएं तस्वीर, मिलेगा शुभ फल

Tue, 28 Jan 2025 04:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

Right Direction For Saraswati Maa Photo: हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा और अर्चना का विशेष महत्व है। यदि आप वसंत पंचमी के अवसर पर देवी शारदा की प्रतिमा खरीदने जा रहे हैं तो वास्तु के अनुसार बताए गए इन नियमों को अवश्य जान लें।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Vastu Tips Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen
वसंत पंचमी - फोटो : amar ujala

Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत  पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष, वसंत  पंचमी 02 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत  पंचमी का दिन मां सरस्वती के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से युक्त मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन शिक्षा और कला से जुड़े व्यक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति संगीत, कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, और मां शारदा का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है।


वास्तु शास्त्र में मां सरस्वती की प्रतिमा से संबंधित कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। यदि आप बसंत पंचमी के दिन इन नियमों का पालन करते हैं, तो ज्ञान की देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Shani Asta 2025: शनि अस्त होने के बाद कर सकते हैं परेशान, ये राशियां अभी से हो जाएं सावधान
Surya Gochar 2025: सूर्य इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा हलचल, 12 दिनों तक रहना होगा सतर्क

Basant Panchami 2025 Vastu Tips Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen
वसंत पंचमी - फोटो : adobe stock

मां सरस्वती की तस्वीर किस दिशा में लगाएं

शिक्षा से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न होंगे। 

यदि पूर्व या उत्तर दिशा में स्थान उपलब्ध नहीं है, तो आप बसंत पंचमी के दिन घर के ईशान कोण को साफ करके वहां मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं और पूजा कर सकते हैं। 

Basant Panchami 2025 Vastu Tips Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen
वसंत पंचमी - फोटो : adobe stock
  • घर में मां सरस्वती की मूर्ति को कमल पुष्प पर विराजमान मुद्रा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवी की खड़ी मुद्रा में मूर्ति स्थापित करना शुभ नहीं माना जाता है।
  • वास्तु के अनुसार, मां सरस्वती की मूर्ति हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में होनी चाहिए। मूर्ति खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वह खंडित या टूटी-फूटी न हो। बसंत पंचमी की पूजा के दौरान भूलकर भी मां सरस्वती की दो मूर्तियां स्थापित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Vastu Tips Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen
वसंत पंचमी - फोटो : adobe stock
  • मां सरस्वती की तस्वीर को घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है। आप इसे अपने अध्ययन कक्ष में या घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
  • अध्ययन कक्ष में तस्वीर को ऐसी जगह रखें जहां साफ-सफाई बनी रहे और वहां गंदगी या बचे हुए खाने के बर्तन न हों। मां सरस्वती को हमेशा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर स्थापित करें।
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Vastu Tips Saraswati Mata Ki Tasvir Kis Disha Mein Lagaen
वसंत पंचमी - फोटो : adobe stock

इन बातों का भी रखें ध्यान 

लोग अक्सर यह सोचते हैं कि क्या घर में मां सरस्वती की प्रतिमा रखना शुभ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां सरस्वती की तस्वीर अवश्य होनी चाहिए, लेकिन उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है। केवल शोपीस के रूप में मां सरस्वती की तस्वीर रखना उचित नहीं है। एक बार स्थापित करने के बाद, उनकी तस्वीर की नियमित पूजा-अर्चना करनी चाहिए। घर में मां सरस्वती की तस्वीर लगाने से सफलता में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति का ज्ञान भी बढ़ता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed