फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu For Tulsi Plant: घर में लगाने जा रहे हैं तुलसी का पौधा? जान लें वास्तु के ये नियम

Mon, 02 Jun 2025 06:04 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 02 Jun 2025 06:04 AM IST
सार

तुलसी के पौधे को घर में लगाने के कुछ वास्तु नियम हैं, जिसका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। आइए तुलसी के पौधे के इन नियमों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Are you planning to plant Tulsi plant in your house Know these rules of Vastu in hindi
तुलसी का पौधा - फोटो : adobe stock

Vastu Rules For Tulsi Plant: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है, क्योंकि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसे साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए इसकी सही दिशा और देखभाल घर में सुख-शांति लाती है। 



वास्तु के नियमानुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरा रखें और इसके पास कभी भी झाड़ू, जूते या कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना जरूरी है, ताकि इसके पूरे लाभ मिल सकें। आइए जानते हैं वास्तु के वो नियम, जो तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय ध्यान में रखने चाहिए।

Are you planning to plant Tulsi plant in your house Know these rules of Vastu in hindi
तुलसी का पौधा - फोटो : freepik

सही दिशा का चयन करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है और इसे ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर उत्तर-पूर्व दिशा में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प है।

Are you planning to plant Tulsi plant in your house Know these rules of Vastu in hindi
तुलसी का पौधा - फोटो : adobe stock

तुलसी के पौधे की देखभाल
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा हमेशा साफ और स्वस्थ होना चाहिए। मुरझाया हुआ या सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए, नियमित रूप से पौधे की देखभाल करें, उसे पानी दें और सूखे पत्तों को हटाएं। तुलसी को गमले में लगाएं और इसे जमीन से थोड़ा ऊंचा रखें, ताकि यह आसानी से सूर्य की रोशनी प्राप्त कर सके।


ये भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Are you planning to plant Tulsi plant in your house Know these rules of Vastu in hindi
तुलसी का पौधा - फोटो : Adobe Stock

तुलसी की पूजा और वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की पूजा रोजाना करनी चाहिए। सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा करें। 



ये भी पढ़ें- Vastu Tips for Wallet: पर्स में रखी ये तीन चीजें बनती हैं समस्याओं का कारण, आज ही करें इन्हें बाहर
विज्ञापन
Are you planning to plant Tulsi plant in your house Know these rules of Vastu in hindi
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
एकादशी तिथि न करें ये काम
रविवार और एकादशी तिथि को तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। वास्तु में यह भी सलाह दी जाती है कि तुलसी के पौधे को घर की मुख्य दहलीज से दूर रखें, ताकि ऊर्जा का प्रवाह बाधित न हो।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed