फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके घर में हैं मकड़ी के जाले तो सदा रहेंगे इस सुख सुविधाओं के लाले

Fri, 16 Feb 2018 04:16 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
according to vastu shastra spider webs bring bad luck in home
spider web
आमतौर पर लोग अपने घर को साफ और सुंदर रखने के लिए हर प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी घर के किसी कोने या दीवार पर मकड़ी अपना जाला बुन ही लेती है। कितनी बार तो ऐसा होता है किसी किसी जाले पर बहुत दिनों तक तो हमारी नजर भी नहीं पड़ती है। तो कई बार देखने के बाद भी हम इन जालों को आलस कर नजरअंदाज कर देते हैं। पर क्या आप जानते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें अशुभ माना जाता है। जी हां, आपको यह जानर बहुत हैरानी होगी कि यही जाले आपकी जिंदगी में आ रही मुश्किलों का कारण बनते है।
according to vastu shastra spider webs bring bad luck in home
spider web
घर की सफाई करते हुए निचले हिस्सों की तो सफाई हो जाती है, पर छत, दीवारे या ऊपरी हिस्सों की सफाई हर दिन नहीं हो पाती और और फिर इन्ही जगहों पर मकड़ी अपने जाले बना लेती हैं। कहा जाता है, घर में लगा मकड़ी का जाला अशुभता की निशानी है। ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार मकड़ी का जाला घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और इसके साथ-साथ यह बीमारियों को भी न्यौता देता है।
according to vastu shastra spider webs bring bad luck in home
spider web
तनाव का एक बड़ा कारण मकड़ी का जाला भी होता है। ज्योतिषशास्‍त्र की मानें तो यह इंसान को मानसिक रोगी भी बना सकता है। कहते हैं जिस घर में मकड़ी के जाले लगे होते हैं, उस घर में रहने वाले लोगों का दिमाग सही से कार्य नहीं करता। मकड़ी के जाले की ही तरह वह भी उलझा हुआ रहता है और अगर घर में बच्चे हैं तो इसका असर स्वास्‍थ्य और उनके दिमागी विकास पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu shastra spider webs bring bad luck in home
spider web
ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार, जिस घर में मकड़ी अपने जाले बनाने लगती है, उस घर पर मुश्किलों का पहाड़ मंडराने लगता है। कहा जाता है घर की सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है। धार्मिक कारण के अलावा मकड़ी के जाले के घर में होने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। विज्ञान के अनुसार, मकड़ी के एक जाले में बीमारी फैलाने वाले असंख्य सूक्ष्मजीव रहते हैं। यह बहुत सारी बीमारियों को न्यौता देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed