फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips for keys: गलती से भी यहां न रखें गाड़ी-लॉकर की चाबी, जा सकती है बरकत

Wed, 15 Jun 2022 02:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Keys Right Place to Keep Vehicle Locker House Keys at Home Rules News in Hindi
चाबियां रखने की सही दिशा - फोटो : istock

Vastu Tips for keys: हम सभी के घर में चाबियां होती है। अलमारी से लेकर घर व गाड़ियों की चाबियों को रखने के लिए घर में अलग स्थान सुनिश्चित होता है। अगर गलती से चाबी खो जाती है तो काफी परेशानी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि चाबियों को गलत तरीके से रखने से भी आप कई तरह की समस्याओं को आमंत्रित कर सकती हैं। वास्तु के मुताबिक अगर इन्हें गलत जगह रखे दें तो ये घर की खुशियां भी छीन लेती हैं। वास्तु शास्त्र में जिस तरह घर के हर सामान के लिए सही दिशा और जगह बताई गई है उसी तरह घर की, वाहनों की चाबी रखने की भी सही जगह बताई गई है। अगर ये घर में सही जगह रखी हों तो शुभ फल देती हैं। यदि जीवन में परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं तो इसका अर्थ है कि आपके घर में वास्तु संबंधित कोई समस्या है। अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में चाबियां रखने के क्या नियम है।  

Vastu Tips for Keys Right Place to Keep Vehicle Locker House Keys at Home Rules News in Hindi
चाबियां रखने की सही दिशा - फोटो : istock

दिशा का रखें ध्यान
विभिन्न प्रकार की चाबियां विभिन्न दिशाओं में रखना चाहिए। हम रोजाना कई ऐसी चाबियों का इस्तेमाल करते हैं जो दिन भर चलती रहती हैं, - जैसे दुकान की चाबियां या किसी गाड़ी की चाबियां। ऐसी चाबियों को हमेशा उत्तर-पश्चिम की दिशा में रखना चाहिए। वहीं धन की अलमारी या प्रॉपर्टी से जुड़ी चाबियों को दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। यहां पर उन चाबियों को रखें, जिन प्रॉपर्टीज को आप बेचना नहीं चाहती हैं। इसके अलावा, आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व में नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Tips for Keys Right Place to Keep Vehicle Locker House Keys at Home Rules News in Hindi
चाबियां रखने की सही दिशा - फोटो : istock

पूजा स्थान में चाबियां रखने से बचें
अक्सर देखा होगा लोग बाहर से आने के बाद पूजा स्थल में चाबियां रख देते हैं। लेकिन यह उचित नहीं है। घर से बाहर चाबियां लाने ले जाने के कारण उसमें गंदे हाथ लगते रहते हैं। इस तरह से पूजा स्थान में गंदी चाबियों को रखने से आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त रसोईघर में में भी चाबियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि किचन को भी एक शुद्ध स्थान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Keys Right Place to Keep Vehicle Locker House Keys at Home Rules News in Hindi
चाबियां रखने की सही दिशा - फोटो : istock

लॉबी में रखें चाबियां
चाबियां धातु की बनी होती है। यदि आप घर में चाबी रखने का कोई स्थान खोज रहे हैं  तो आप चाबी को लॉबी में पश्चिम की दिशा में रखें। इन्हें कभी भी ड्राइंग रूम में नहीं रखना चाहिए। ड्राइंग रूम में चाबियां रखने से बाहर से आने वाले लोग भी उन्हें देखते हैं और इससे नजर लग जाती है।

विज्ञापन
Vastu Tips for Keys Right Place to Keep Vehicle Locker House Keys at Home Rules News in Hindi
चाबियां रखने की सही दिशा - फोटो : istock

इन बातों का भी रखें ध्यान 
जब आप घर में चाबियां रख रहे हैं तो आपको कुछ अन्य बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। 

  • कुछ लोग अपनी की-रिंग के लिए किसी भगवान की तस्वीर आदि लगाते हैं, लेकिन चाबियों को रखने के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • जब आप घर में चाबियों को रख रहे हैं, तो उसके लिए विशेष रूप से की-हैंगर का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • की-हैंगर का चयन करते समय यह ध्यान रखें कि वह प्लास्टिक का बना हुआ ना हो। 
  • वास्तु के अनुसार लकड़ी का की-हैंगर काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, किसी भी की-हैंगर में आईना नहीं होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed