फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन के दिन बन रहा है ये शुभ संयोग, प्रेम मामलों में मिलेगी सफलता

Sat, 13 Feb 2021 07:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 13 Feb 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day 2021 these shubh Sanyoga form on this Valentine's Day
Happy Valentine Day 2021 - फोटो : अमर उजाला

Valentine's Day 2021 हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले युगल एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस साल वैलेंटाइन डे पर ग्रहों का खास संयोग बन रहा है। यह संयोग आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं इस साल वैलेंटाइन डे क्यों रहने वाला है खास।

Valentine's Day 2021 these shubh Sanyoga form on this Valentine's Day
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : अमर उजाला
हो रहा है शुक्र तारा अस्त

प्रेम, कला, सौंदर्यता, काम, वासना आदि का कारक ग्रह शुक्र 14 फरवरी वैलेंटाइन के दिन अस्त हो रहा है। शुक्र के अस्त होने का प्रभाव सीधे आपके प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। इसके अलावा वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले 13 फरवरी को गुरु देव मकर राशि में उदय हो रहे हैं। गुरु का उदय ना सिर्फ प्रेम के मामले में अनुकूल फलदायी होगा बल्कि सात्विक और धार्मिक भाव को भी बढ़ाने वाला रहेगा।



 
Valentine's Day 2021 these shubh Sanyoga form on this Valentine's Day
वैलेनटाइन डे 2021 - फोटो : Social Media
बुध देव हो रहे हैं उदित

इस वैलेंटाइन्स डे पर मकर राशि में बुध भी उदित हो रहे हैं। बुध का उदित होना रुठे हुए प्रेमियों को मनाने के लिए शुभ होगा। दोनों के बीच संवाद कायम होगा। वहीं मिथुन और कन्या बुध की राशि हैं अतः इन राशियों के प्रेमी अगर प्यार का इजहार करने में हिचक रहे हैं तो उनका आत्मबल बढ़ेगा और वे साथी से बेझिझक अपने प्यार का इजहार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine's Day 2021 these shubh Sanyoga form on this Valentine's Day
Valentine's Day 2021 - फोटो : Pixa
रवियोग का शुभ संयोग

अबकी बार वैलेंटाइन्स डे रविवार को है और इस दिन रवि योग बना है जो कई अशुभ योगों के प्रभाव को दूर कर देता है। ऐसे में इस दिन यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। नए रिश्ते की शुरूआत के लिए यह योग बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस योग में कोई बड़ी ख़रीददारी भी वैलेंटाइन्स डे पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Valentine's Day 2021 these shubh Sanyoga form on this Valentine's Day
वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

14 फरवरी को इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। कहते हैं इस योग में कार्य सिद्ध होते हैं। इसके अलावा सिद्धि योग भी इस दिन बना रहेगा। ऐसे में वैलेंटाइन्स डे की शाम इस बार खास रहेगी। खासकर जो लोग प्यार का इजहार करना चाह रहे हैं वे साथी से दिल की बात कह सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed