फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोगों से रूष्ट हो जाती हैं मां लक्ष्मी, घर में आते हैं दुर्भाग्य और दरिद्रता

Fri, 12 Feb 2021 07:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi gets angry with such people misfortune and poverty come into the house
लक्ष्मी देवी

मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई प्राप्त करना चाहता है,ताकि उसके घर में समृद्धि और वैभव बना रहे। लोग इसके लिए दिन-रात मेहनत में जुटे रहते हैं। कभी-कभी देखने में आता है कि कुछ लोग दिन-रात मेहनत करते हैं फिर भी उनके घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य बना रहता है। इसका कारण होता है व्यक्ति के अंदर की कुछ गलत कार्य। जी हां शास्त्रों के अनुसार कुछ कार्य या आचरण के कारण मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं, जिन घरों के लोग ये कार्य करते हैं उनके घर में दुर्भाग्य और दरिद्रता का वास होने लगता है, इसलिए तुरंत इनका त्याग कर देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे कार्य जिनके कारण मां लक्ष्मी हो जाती हैं रूष्ट...

Goddess Lakshmi gets angry with such people misfortune and poverty come into the house
चीखने-चिल्लाने वाले लोगों के यहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीखने-चिल्लाने वाले लोग
जिस घर में हमेशा कलह-क्लेश बना रहता हो। परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते हो। परस्पर सम्मान का भाव न रखते हो। हमेशा शोर मचता रहता हो और बात-बात पर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता हो। ऐसे लोगों के घर में कभी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती हैं। घर का वातावरण नकारात्मकता से भर जाता है परिणामस्वरूप घर में दुर्भाग्य और दरिद्रता आने लगती है। परिवार के सदस्यों की तरक्की भी बाधित होने लगती है। इसलिए घर में हमेशा शांति का वातावरण बनाकर रखना चाहिए और सभी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। 
 

Goddess Lakshmi gets angry with such people misfortune and poverty come into the house
जो लोग नहीं करते है पूजा-पाठ वहां दरिद्रता का वास होने लगता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जो लोग नहीं करते है पूजा-पाठ 
हिंदू धर्म में घर में पूजा-पाठ करने का बहुत महत्व माना गया है। जिन घरों में लोग देर तक सोते रहते हैं और घर में पूजा-पाठ नहीं होती है, वहां मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। जिन घरों में प्रातः नियमित रूप से इष्ट देव का स्मरण किया जाता है और धूप-दीप जलाई जाती हैं वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाता है। जिन घरों में नियमित रूप से पूजा पाठ नहीं होती है, वहां नकारात्मकता के कारण तंगहाली और दरिद्रता आने लगती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Goddess Lakshmi gets angry with such people misfortune and poverty come into the house
बुजुर्गों का तिरस्कार करने वाले लोग कभी खुशहाल नहीं रहते हैं।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बुजुर्गों का तिरस्कार करने वाले लोग
किसी भी संकट से बचने औऱ सफलता प्राप्त करने के लिए माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ही बहुत होता है, लेकिन जिन घरों में वरिष्ठ जनों का निरादर, उनका तिरस्कार किया जाता है, उस घर में कभी खुशहाली नहीं रहती है। जिस तरह से पेड़ की जड़ में यदि पानी और खाद न दी जाए तो वह सूखने लगता है उसी प्रकार से हमारे बुजुर्ग हमारे घर की नींव जड़ होते हैं। यदि उन्हें आदर सम्मान न दिया जाए तो पूरा परिवार नष्ट हो जाता है। ऐसे घरों पर देवी-देवता भी अपनी कृपा नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के यहां केवल दरिद्रता और दुर्भाग्य आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed