फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान भैरव के ये उपाय करने से शीघ्र होता है समस्या का समाधान, दुर्भाग्य से भी मिलता है छुटकारा

Fri, 12 Feb 2021 12:21 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
To get relief from problems and increase good fortune do these measures of Lord Kaal Bhairav
काल भैरव

धर्म शास्त्रों में पूजा-पाठ की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। वहीं ज्योतिष में पूजा-पाठ से संबंधित कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो कठिन से कठिन समय को टालने और आपके दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदलने की क्षमता रखते हैं। जिसके अनुसार भगवान भैरव की पूजा-अर्चना समस्या निवारण के लिए शीघ्र फलदायी होती है। ज्योतिष में भगवान भैरव को प्रसन्न करके, समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल लेकिन तीव्र और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से न केवल आपकी समस्याएं दूर होती हैं बल्कि आपका भाग्य भी जाग्रत होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में...

To get relief from problems and increase good fortune do these measures of Lord Kaal Bhairav
कालभैरव बाबा - फोटो : amar ujala

यदि आप समस्याओं से घिरे हुए हैं और उससे निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। आपको लग रहा है कि जैसे दुर्भाग्य आपका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है तो भगवान भैरव के समक्ष भैरव चालीसा का पाठ करें। ये कार्य आपको किसी रविवार के दिन से आरंभ कर अगले 40 दिनों तक लगातार नियम और निष्ठा के साथ करना है। इसके अलावा ही नियमित रूप से किसी कुत्ते को रोटी या फिर कुछ खाने के लिए दें। कुत्ते को भगवान भैरव का वाहन माना गया है, इसलिए कुत्ते को भोजन कराने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। समस्याओं से छुटकारा पाने और दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने के लिए यह उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना गया है।

To get relief from problems and increase good fortune do these measures of Lord Kaal Bhairav
Kaal Bhairav

भगवान भैरव शिव जी का ही रूद्र रूप हैं। इनकी पूजा आराधना करने से शत्रु, भय और संकटों से रक्षा होती है। भैरव भगवान की पूजा करने से शनि ग्रह का प्रकोप भी दूर होता है। भगवान भैरव की आराधना करने से साथ उनका स्मरण करते हुए जरूमंदो को भोजन कराना चाहिए। इसके साथ ही कुष्ठ रोगियों और भिक्षुओं को कंबल दान करने चाहिए और भगवान भैरव से संकटो को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
To get relief from problems and increase good fortune do these measures of Lord Kaal Bhairav
बाबा कालभैरव - फोटो : अमर उजाला

भगवान काल भैरव के दो मुख्य रूप माने गए हैं, बटुक भैरव जो सौम्य स्वरूप हैं और काल भैरव जो रूद्र स्वरूप हैं। काल भैरव भगवान के बटुक स्वरूप की आराधना साधारण जन के लिए उत्तम रहती है। शनिवार के दिन किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं जहां पर लोग कम जाते हो या फिर वहां पर काफी समय से पूजा अर्चना न की जा रही हो। उसके बाद रविवार को प्रातः वहां जाकर भगवान कालभैरव को सिंदूर, तेल, नारियल, पुए और जलेबी आदि अर्पित करें और सच्चे हृदय से एकाग्र होकर उनकी पूजा अर्चना करें। पूजा के बाद नारियल पुए और जलेबी को प्रसाद स्वरूप बटुको (पांच से सात साल के लड़के) को बांट दें। मान्यता है कि अपूज्य भैरव की पूजा करने से भगवान भैरव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी समस्याओं का जल्दी निवारण होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed