फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2021: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आज, इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान

Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2021 sun in Aquarius these four signs get hurdles know prediction
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

Sun transit 2021: सूर्य ग्रह 12 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को विराजमान रहेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य देव के आने से चार राशियों पर इस गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इन चार राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं इन चार राशियों पर सूर्य के इस गोचर का प्रभाव क्या रहने वाला है-

Sun Transit 2021 sun in Aquarius these four signs get hurdles know prediction
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि: सेहत पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव 

सूर्य का गोचर मुख्य रूप से आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए सूर्य मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में भी कहीं न कहीं विवादों के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता है। इस अवधि में आपको मुख्य रूप से अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विशेषकर अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। बहुत अधिक आवश्यकता न हो तो पैतृक प्रापर्टी का सौदा न करें।

Sun Transit 2021 sun in Aquarius these four signs get hurdles know prediction
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: शिक्षा व प्रेम जीवन के लिए समय होगा चुनौतीपूर्ण  

सूर्य का यह गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कड़ी मेहनत करें। रोमांस अथवा घूमने फिरने में अधिक समय नष्ट न करें। गलत संगति से बचें और किसी भी तरह की नशाखोरी से दूर ही रहें। इन सबके बावजूद अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit 2021 sun in Aquarius these four signs get hurdles know prediction
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि: होगा पारिवारिक कलह का सामना

राशि से चतुर्थभाव में गोचर करते हुए सूर्य किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में थोड़ा और समय लग सकता है। 

विज्ञापन
Sun Transit 2021 sun in Aquarius these four signs get hurdles know prediction
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि: रहेगी मानसिक अशांति
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य बहुत अच्छे फल नहीं देंगे। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो रहेगी ही कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना श्रेयस्कर रहेगा। गुप्त शत्रुओं तथा झगड़े विवाद से भी बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि में अपने मन को शांत रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed