फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान, आती है दरिद्रता और बिमारियां

Mon, 08 Feb 2021 05:53 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
These signs are found before the poverty of the house
poverty

कोई भी व्यक्ति आर्थिक रूप से कितना ही मजबूत क्यों न हो फिर भी जीवन में उसे कभी न कभी धन से संबंधित परेशानी का सामना अवश्य करना पड़ जाता है। व्यक्ति चाहे कितना ही संभल कर खर्च करे या फिर कितना ही धन संचय कर ले, परंतु जब समस्याएं घेरना शुरू करती हैं तो आर्थिक संकट आदि का सामना करना पड़ ही जाता है। आज के समय में आर्थिक तंगी का सामना करना सबसे बड़ी समस्या है। कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया और दूसरा माया। यानि धन और स्वास्थ्य दो ऐसी चीजें है जो मनुष्य के लिए अतिआवश्यक हैं। व्यक्ति को लगता है कि अचानक से उसे धन की क्षति का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ऐसा नहीं होता है। मान्यता है कि जब आपको धन और स्वास्थय संबंधित परेशानियां आती है तो पहले से ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। यदि इन संकेतों पर ध्यान दिया जाए और समय रहते सावधान हो जाएं तो आप इन समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं। जानते हैं कि कौन से हैं वे संकेत

These signs are found before the poverty of the house
money plant
पहला संकेत

मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना धन के आगमन का सूचक माना जाता है। कहा जाता है कि मनीप्लांट का पौधा यदि जितना हरा-भरा रहेगा आपके घर में उतनी ही समृद्धि आती है। यदि आपके घर मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ है और उचित देखभाल करने पर भी उसके पत्ते सूख रहे हैं या पीले पड़ कर झड़ जा रहे हैं तो समझ जाए कि आपको धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी आपसे रूष्ट हैं। इसलिए समय रहते धन को सोच-समझकर खर्च करने के साथ ही मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। और मनीप्लांट की भली प्रकार से देखभाल करनी चाहिए।

These signs are found before the poverty of the house
प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरा संकेत

अक्सर बड़े बुजुर्गों को बच्चों से कहता सुना होगा कि जमीन या दीवार पर लकीरें खींचना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर में छोटे बच्चे अचानक जमीन या दीवारों पर पेंसिल या पेन से लकीरें खींचने लगे हैं तो यह आर्थिक नुकसान या फिर कर्ज होने का संकेत माना जाता है, इसलिए बच्चों को तुरंत रोकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
These signs are found before the poverty of the house
कंधे पर छिपकली गिरना
तीसरा संकेत

घरों में कई जगह दीवारों पर चलती दिख जाती हैं। इनसे जुड़ी कुछ मान्यताएं भी हैं। जैसे दाएं कंधे पर छिपकली गिरना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि किसी के दाएं कंधे पर छिपकली गिरती है तो यह ग्रहों की खराब दशा के कारण आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है। छिपकली गिरने पर व्यक्ति को तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके अलावा उस स्थान पर गंगाजल भी छिड़कना चाहिए।

विज्ञापन
These signs are found before the poverty of the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चौथा संकेत

वैसे तो यदि छत की मुंडेर पर कौआ बोले तो उसे मेहमान के आगमन का संकेत माना जाता है, लेकिन जब घर की छत पर कौए का दक्षिण दिशा की ओर मुख करते हुए बैठे तो यह अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे धन हानि और रोग बढ़ते हैं। यदि आपको इस तरह का कोई संकेत मिले तो धन और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed