फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोताही से नाराज होते हैं शनिदेव, इनकी पूजा में रखें विशेष सावधानियां

Fri, 16 Apr 2021 10:53 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 16 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
These precautions should be kept in the worship of Shani Dev
shani dev

शनिदेव न्याय  के देवता हैं। ये बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं और अच्छे कर्म करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टी करते हैं। शनिदेव की कृपा से रंक भी राजा बना जाता है और इनके नाराज होने से राजा भी रंक बन जाता है। इसलिए शनिदेव की पूजा करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। शनि देव की वक्र  दृष्टि के कारण घर दुख, दरिद्रता, संकट दुर्घटना जैसी समस्याएं आने लगती हैं।  इन परेशानियों से छुटकारा पाने एवं शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूरी विधि के साथ सच्चे हृदय से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। पूजा में लापरवाही बरतने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो  चलिए जानते हैं शनिदेव की पूजा करते समय किन बातों को ध्यान में रखना है आवश्यक....

These precautions should be kept in the worship of Shani Dev
Shani Dev
शनि देव की पूजा में न करें लाल रंग का प्रयोग

शनिदेव की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखें की उनकी पूजा में  भूलकर भी लाल रंग के फूल या कोई लाल सामाग्री का उपयोग न करें। माना जाता है कि शनिदेव को लाल रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। लाल रंग का प्रयोग करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इनकी पूजा में हमेशा नीले या फिर काले रंग  का प्रयोग करना चाहिए। ये दोनों ही रंग शनिदेव को प्रिय हैं। 

These precautions should be kept in the worship of Shani Dev
shani dev

पश्चिम है शनि की दिशा
शनिदेव की पूजा करते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। पश्चिम दिशा को शनि की दिशा माना गया है। शनिदेव की पूजा करते समय मुख सदैव पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। माना जाता है कि दूसरी दिशा में मुख करके पूजन करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These precautions should be kept in the worship of Shani Dev
shani dev

भूलकर भी न देखें शनिदेव की आंखो में
शनिदेव की पूजा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी आपकी नजर उनकी नजर से न मिले। कभी भी शनिदेव की आंखों में आंखे डालकर नहीं देखना चाहिए। इससे आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से ध्यान रखें कि पूजा करते समय कभी भी शनिदेव की मूर्ति के सामने न खड़े हो। इससे आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
These precautions should be kept in the worship of Shani Dev
शनिदेव को सफेद तिल अर्पित न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनिदेव को न अर्पित करें सफेद तिल
शनिदेव की पूजा में हमेशा काले तिल और उड़द की दाल की खिचड़ी का ही प्रयोग किया जाता है। काले तिल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की कुंडली में अशुभ ग्रहों की छाया भी दूर होती है। इनकी पूजा में भूलकर भी सफेद तिल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed