राशि चक्र में कुल मिलाकर 12 राशियां होती हैं। जब किसी का जन्म होता है तो उसके जन्म समय और नक्षत्र के अनुसार उसका नामकरण किया जाता है। नाम के पहले अक्षर से राशि निर्धारित की जाती है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की राशि के माध्यम से उसके व्यक्तित्व, विशेषता, पसंद-नापसंद, भविष्य, प्रेम, करियर, संबंध, धन, आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्यादातर लड़के यह जानने की उत्सुकता रखते हैं कि उनकी महिला मित्र उनकी ओर आकर्षित है कि नहीं। क्या आपको पता है कि ज्योतिष चक्र में चार राशि वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चार राशियां...
2 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि लड़को को किसी महिला का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। इनका आकर्षक व्यक्तित्व ही महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ तुरंत खींच लेता है। इस राशि के पुरुष बहुत कोमल स्वभाव के होने के साथ बहुत रोमांटिक भी होते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण लड़कियां उनकी ओर खिंची चली जाती हैं। इस राशि के पुरुष भावुक होते हैं इसलिए वे महिलाओं की भावनाओं को भी बहुत अच्छे से समझते हैं और उनके दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं।
3 of 5
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के पुरूषों के बारे में कहा जाता है कि इनकी आंखों में एक अजीब कशिश होती है, जिसकी वजह लड़कियां उनकी तरफ जल्दी ही आकर्षित हो जाती हैं। तुला राशि के लडकों में खूबी होती है कि वे हर काम सोच समझकर करते हैं जिसके कारण लड़कियां इनको पसंद करती हैं। इस राशि के लड़के जब प्रेम संबंध में होते हैं तो अपने साथी के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बनाकर रखते हैं। प्यार का रिश्ता इनके लिए बहुत मायने रखता है।
सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। जिसकी वजह से लड़कियां बहुत जल्दी इनकी ओर आकर्षित होती हैं। इन लोगों का व्यतित्व तो अच्छा होता ही है इसके साथ-साथ दिल के भी बहुत अच्छे होते हैं। ये बहुत ही संवेदनशील होने के साथ रोमांटिक भी होते हैं। जब ये किसी के साथ प्रेम संबंधों में होते हैं तो बेहतर साथी साबित होते हैं।
5 of 5
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के पुरूषों की तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस राशि के पुरूषों के बात करने का तौर-तरीका और स्टाइल इतना अलग होता है कि लड़कियां इनपर अपना दिल हार जाती हैं, कई बार इनका अंदाज लड़कियों को हैरान कर जाता है। ये अपने आप में खुद में खुश रहते हैं। पर्सनैलिटी के मामले में अमीर होते हैं। ये ऐक्टिव और स्मार्ट होते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ दोस्ती करना पसंद करती हैं।