फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: बेहद खर्चीले होते हैं ये 4 राशिवाले, महंगी चीजों पर पानी की तरह बहाते हैं पैसा

Tue, 10 Aug 2021 09:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Aug 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
These four Zodiac signs who spend much money
ज्योतिष शास्त्र: कुछ विशेष राशि के जातक धन खर्च करने के मामले में सबसे आगे होते हैं। - फोटो : pixabay

ज्योतिष विज्ञान में 12 राशियां होती हैं और इन सभी राशियों का अपना भिन्न स्वभाव होता है। दरअसल इन सभी राशियों के स्वामी 9 ग्रह हैं और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव इन राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और कार्य क्षमता भी भिन्न होती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशियों के जातक होते हैं जो जमकर पैसा खर्च करते हैं। ये अपनी शान-ओ-शौकत को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये ऐसी लाइफस्टाइल जीते हैं जिसमें पैसे अधिक खर्च होते हैं। ये भौतिक सुखों में अपना पैसा खर्च करते हैं। साधारण फिजूलखर्ची इनके लिए न के बराबर होती है। ऐसे जातकों के पास पैसा तो खूब आता है लेकिन इनके खर्चीले स्वभाव के कारण पैसा इनके पास टिक नहीं पाता है। यदि इनकी आर्थिक स्थिति ठीक भी न हो बावजूद इसके ये पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। महंगी चीजों को शौक इन्हें और भी खर्चीला बनाता है। आइए जानते हैं किन राशियों के जातक होते बेहद खर्चीले। 

These four Zodiac signs who spend much money
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

मिथुन बुध ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक चतुर और बाचाल होते हैं और पैसे खर्च करने के मामले में भी आगे होते हैं। ये लोग अपने रहन- सहन और खान- पान पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। इनके पास पैसे आने की देर होती है लेकिन उसे खर्च करने की देर नहीं होती है। इस कारण इनके पास पैसे बच नहीं पाते हैं।

These four Zodiac signs who spend much money
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

सिंह सूर्य ग्रह की राशि है, जो राजसी ठाठ का परिचायक है। इस राशि के जातक जमकर पैसा खर्च करते हैं। अपने राजसी जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ये धन खर्च करते हैं। हालांकि कई बार इनकी यही आदत इन्हें कर्जदार बना देती है। पैसा कहां खर्च करना है ये इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These four Zodiac signs who spend much money
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

तुला शुक्र ग्रह की राशि है जो भौतिक सुखों का कारक ग्रह है। इस राशि के जातक महंगे शौक रखते हैं। ये अपने खान-पान, रहन-सहन में खूब पैसा खर्च करते हैं। इस राशि के जातक धन खर्च करने के मामले में एक नंबर के होते हैं। इनके पास पैसा तो खूब आता है। लेकिन इनकी खर्च करने की आदत से वह पैसा बच नहीं पाता है। ऐसे में इन्हें कई बार आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

विज्ञापन
These four Zodiac signs who spend much money
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक धन खर्च करने के मामले में आगे होते हैं। ये अपनी लाइफ स्टाइल में काफी पैसा खर्च करते हैं। दूसरों की परवाह किए वगैर ये खुलकर जीते हैं। जहां बात पैसे खर्च करने की आती हैं ये कतई पीछे नहीं हटते हैं। इस राशि के जातक वर्तमान में जीना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed