फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: व्यक्ति को इन चार चीजों का तुरंत कर देना चाहिए त्याग, वरना...

Sat, 30 May 2020 08:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 30 May 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
these four things should be avoided says Chanakya Niti in Hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति मौर्यकाल के महान आचार्य चाणक्य का नीति ग्रंथ है। इस ग्रंथ में मानव कल्याण के लिए सरल और बेहद कारगर सुझाव दिए गए हैं। ये सुझाव सूत्रात्मक शैली में और संस्कृत भाषा में दिए गए हैं। चाणक्य नीति में सैद्धांतिक पक्ष की बजाय व्यावहारिक पक्ष पर अधिक बल दिया गया है। चाणक्य नीति शास्त्र में यह बताया गया है कि मनुष्य को सदैव चार चीज़ों दूर रहना चाहिए। ये चार चीजें इस प्रकार हैं..

these four things should be avoided says Chanakya Niti in Hindi
चाणक्य नीति (पुस्तक कवर)

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में एक श्लोक लिखा है जिसमें चरित्रहीन स्त्री, कपटी मित्र, जवाब देने वाला नौकर और सांप के निवास वाले घर से सदैव दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्लोक इस प्रकार है- 
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायक:।
स-सर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशय:।। 

ऊपर लिखे श्लोक का अर्थ है- दुष्ट स्वभाव वाली, कड़वा बोलने वाली, बुरे चरित्र वाली स्त्री, नीच और कपटी मित्र, पलटकर जवाब देने वाला नौकर और सांप वाला घर इन चारों के साथ रहने पर मृत्यु के समान कष्ट प्राप्त होता है। 

these four things should be avoided says Chanakya Niti in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आचार्य चाणक्य का मानना है कि जिस स्त्री का चरित्र ठीक न हो, जिसका स्वभाव दुष्ट हो ऐसी स्त्री से सदैव दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्त्री स्वर्ग से सुंदर घर को तबाह कर देती है। ऐसी स्त्री का पति उसके स्वभाव को देखकर घुटघुट कर मरता है। ऐसी स्त्री को कभी भी अपना जीवनसाथी नहीं बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these four things should be avoided says Chanakya Niti in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारा मित्र हमारे लिए सबसे अधिक विश्वासनीय होता है। इसी भाव के चलते हम अपने मित्रों से अपने कई रहस्यों को भी साझा करते हैं। लेकिन यदि कपटी मित्र हो तो वह हमारे लिए सबसे बड़ा शत्रु होता है। उसके द्वारा दिया जाने वाला धोखा हमारे लिए सबसे बड़ा विश्वासघात होता है, जो कई बार हमारे लिए असहनीय हो जाता है। ऐसे मित्रों से तुंरत ही तौबा कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
these four things should be avoided says Chanakya Niti in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

घर में नौकर रखना अपने आप में संपन्नता को दर्शाता है। जिन लोगों के नौकर सामने से जवाब देते हैं, मालिक का आदर नहीं करते उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि ऐसे नौकर अपने मालिक को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed