फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: ये गुण बनाते हैं व्यक्ति को महान, ऐसे व्यक्तियों को हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Thu, 28 May 2020 02:06 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 28 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti thoughts suvichar quotes for successful life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार व्यक्ति अपने गुणों से महान बनता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों से एक बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करता है उसे जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में हर समस्या का समाधान मिल जाता है। आइए आज जानते हैं आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार वो कौनसे गुण हैं जो व्यक्ति को महान बनाते हैं...



 
chanakya niti thoughts suvichar quotes for successful life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

धैर्यवान व्यक्ति

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार धैर्य व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण होता है। धैर्यवान व्यक्ति जीवन में असफल नहीं हो सकता है। परिस्थितियां कैसी भी हो व्यक्ति को हमेशा धैर्य से काम लेना चाहिए। बुरे समय में अक्सर व्यक्ति धैर्य नहीं रखता है और हार मान लेता है, परंतु सफलता उसे ही हासिल होती है जो बुरे समय में भी धैर्य रखे। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। 



 

chanakya niti thoughts suvichar quotes for successful life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

क्रोध से दूर रहें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति क्रोध नहीं करते हैं उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। कभी-कभी गुस्सा आ जाना स्वाभाविक है परंतु गुस्से पर नियंत्रण रखना इंसान का सबसे बड़ा गुण है। क्रोध करने से व्यक्ति अपना ही नुकसान कर बैठता है। गुस्सा करने वाले व्यक्ति को मान-सम्मान नहीं मिलता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti thoughts suvichar quotes for successful life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
परिश्रमी व्यक्ति
  • जीवन में सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम करना ही पड़ता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार व्यक्ति को परिश्रम करने से डरना नहीं चाहिए। परिश्रम करने वाले व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत करने की आदत व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाती है।


 
विज्ञापन
chanakya niti thoughts suvichar quotes for successful life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

सच बोलने वाला व्यक्ति 

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। व्यक्ति को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। सच्चाई की राह पर चलने वाले लोग अवश्य ही सफल होते हैं। सच्चाई का साथ देने की आदत व्यक्ति को मान-सम्मान दिलाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed