फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हल्दी के ये उपाय करने से मिलेगा ससुराल से भरपूर प्यार, दांपत्य जीवन भी बनेगा सुखमय

Mon, 15 Mar 2021 05:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
These astrological measures to make married life happy
हल्दी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हल्दी को सौंदर्य और स्त्रीत्व का प्रतीक माना गया है। भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का प्रयोग खासतौर पर किया जाता है। हल्दी का प्रयोग हर शुभ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख शांति बनी रहे। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका विवाह संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यही संबंध व्यक्ति के जीवन जीने का आधार बनता है। पति-पत्नी का रिश्ता जितना ज्यादा मजबूत होता है, उतना ही ज्यादा नाजुक भी होता है। यदि आपके दांपत्य जीवन या परिवार में किसी तरह की समस्याएं है तो हल्दी के कुछ उपायों को करके आप अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हल्दी के उपाय। 

These astrological measures to make married life happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यदि आपके और पति के बीच कुछ तनाव सा महसूस होता है। आपको लगता है कि आपके दांपत्य जीवन में प्यार की कमी है तो इसके लिए गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद एक हल्दी की गांठ रखकर, कामदेव के इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। संध्या के समय बेसन की बनी हुई चीजों के सेवन करें। माना जाता है कि जल्दी ही आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।
''ऊं रत्यै कामदेवायः नमः'' 

These astrological measures to make married life happy
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए हल्दी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आपके घर में बिना बात का क्लेश रहता है या फिर एक के बाद एक समस्याएं बनी रहती हैं तो इसका कारण घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। इसके लिए अपने घर के बाहर की दीवार पर हल्दी की रेखा बना दें। इससे आपके घर में ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। जिससे घर में शांति बनी रहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These astrological measures to make married life happy
हल्दी

यदि आपके घर में खुशहाली और उल्लास की कमी है तो तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें छोटे से चांदी के नाग-नागिन, चांदी का एक छोटा सा टुकड़ा, पूजा वाली 5 छोटी सुपारी, 7 साबुत हल्दी की गांठें डाल दें। इसके बाद लोटे को ठककर अपने घर के पश्चिमी कोने में रख दें। मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली और समृद्धि दोनों आती हैं। 

विज्ञापन
These astrological measures to make married life happy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यदि किसी महिला को ससुराल पक्ष से मान-सम्मान नहीं मिलता है और परिवार में समस्याएं बनी रहती हैं तो सात साबुत हल्दी की गांठें, एक पीतल का टुकड़ा और थोड़ा सा गुड़ लेकर कन्या जाते समय ससुराल पक्ष की ओर फेंक दे। मान्यता है कि इससे ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed