फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: बेहद आकर्षक होते हैं ये चार राशि के लोग, हर कोई बन जाता है इनका दिवाना

Wed, 09 Jun 2021 10:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 09 Jun 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
these 4 signs people are very attractive according to Astrology
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र की बारह राशियों में से कुछ राशियां बेहद आकर्षक मानी गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ लोग होते हैं जो बेहद आकर्षक होते हैं। उनका व्यक्तित्व, सौंदर्यता, स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे जातकों को लोगों के द्वारा बड़ा प्रेम और सौहार्द प्राप्त होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ राशि के जातक बड़े आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। इन नवग्रहों में से प्रत्येक ग्रह किसी न किसी राशि का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जातक को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र की बारह राशियों में से कुछ राशियां बेहद आकर्षक मानी गई है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्यता और कामुकता का कारक माना जाता है। जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा, तो वह जातक सुंदर और आकर्षक होगा। वह किसी न किसी कला में माहिर होगा। परंतु सौंदर्यता ही केवल लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं करती हैं। बल्कि अन्य कारक भी लोगों को आकर्षित करते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातक अधिक आकर्षक होते हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

these 4 signs people are very attractive according to Astrology
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

तुला राशि के जातक सुंदर होते हैं। इनके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षणपन देखने को मिलता है जो सभी को अपनी ओर खींचता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, तुला शुक्र ग्रह की राशि है और शुक्र ग्रह सौंदर्यता और कामुकता का प्रतीक है। इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। तुला राशि वाले जातक अपने चारों ओर के लोगों से प्यार करते हैं। वो नए दोस्त बनाना पसंद करते हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। वो सामाजिक, मिलनसार और दयालु होते हैं और वो कोई भी संकोच नहीं करते है। वो मजाकिया, स्वीकार्य और आउटगोइंग हैं। वो गहराई से दयालु भी हैं और वास्तव में सभी के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं।

these 4 signs people are very attractive according to Astrology
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

धनु राशि के जातक देखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। इस राशि के जातक ज्ञानी होते हैं। दरअसल धनु देवगुरु बृहस्पति की राशि है, जिसे ज्ञान का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक हमेशा सकारात्मक भाव के साथ आगे बढ़ते हैं। इस राशि के जातक अपने ज्ञान से दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं। लोग इनसे अक्सर सलाह मांगने आते हैं। ये लोग मिलनसार होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 signs people are very attractive according to Astrology
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये देखने में सुंदर और सुशील होते हैं। इस राशि के जातक खूब मेहनती होते हैं। ये हर एक चीज को गंभीरता से लेते हैं। अगर ये किसी काम को मन में ठान लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस राशि के जातक दूसरों को बड़े ध्यान और निष्पक्ष भाव से सुनते हैं। ये किसी के ऊपर सवाल नहीं उठाते हैं। इनके स्वभाव में ईमानदारी देखने को मिलती है। इनकी सहजता, सौम्यता ही इन्हें आकर्षक बनाती है। यह शनि की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है।

विज्ञापन
these 4 signs people are very attractive according to Astrology
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मीन राशि
मीन राशि के जातक सुंदर व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस राशि के जातक सामाजिक मिलनसार और सहज स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातक ज्ञान के क्षेत्र में आगे होते हैं। दरअसल मीन देवगुरु बृहस्पति ग्रह की राशि है, जो ज्ञान के कारक हैं। इस राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने लोगों का बहुत देखभाल रखते हैं। ये अपने ज्ञान, कौशल, उत्साह और आशावाद से लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। रिश्तों के लेकर अधिक संवेदनशील और भावुक होते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed