टैरो राशिफल 30 सितंबर : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर
आज आपके जीवन में सेहत, समृद्धि और धन की आवक के साथ जादुई दिन दस्तक देगा। भ्रम से बाहर निकलें। आत्मविश्वासी बनें। महिलाओं के लिए गर्भधारण का उत्तम समय।
लकी टैरो कार्डः सन
लकी नंबरः 19
आपके कार्ड में स्वास्थ्य और प्रसन्नता मौजूद है। अचानक यात्रा का योग है। लालच का त्याग करें। आपके लिए सेंधा नमक मिश्रित जल से स्नान करने की सलाह है।
लकी टैरो कार्ड : मैजीशियन
लकी नंबरः 1
मिथुन
कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है। कड़ी मेहनत करने का समय है। आपके पास जो कुछ नहीं है उसके लिए आहें भरने के बजाय आपके पास जो कुछ है उसके लिए कृतज्ञ बनें। वित्तीय स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
लकी टैरो कार्डः हीयरोफैंट
लकी नंबरः 5
नई भागीदारी आरंभ करने के लिए बेहतर समय है। किसी तरह का नया निवेश करते समय सावधानी बरतें। नकदी की समस्या हो सकती है। आज थोड़ा-बहुत दान करें। अपने मन की सुनें।
लकी टैरो कार्डः एंप्रेस
लकी नंबरः 4