टैरो राशिफल 27 अक्टूबर : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष-
दी हर्मिट ये दर्शाता है अकेलापन, एक व्यक्ति और आपको ये सलाह देता है कि अपनी सोच को पॉजिटिव रखते हुए आगे बढ़िये अपनी कमजोरी को अपना हथियार बनाइये। इसका यह भी अर्थ है कि समय पड़ने पर हमें किसी संत, साधु, अध्यापक अथवा आध्यात्मिक व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन मिल सकता है और वह आपकी मदद को आगे आ सकता है।
दी लवर्स ये दर्शाता है प्रेम, पार्टनरशिप, सम्बन्ध और आपकी च्वाइस को बताता है कि आपका चुनाव सही है। यह कार्ड नैतिकता के दोराहे पर खड़े होने को भी दिखाता है एक ऐसा स्थान जहाँ आपको उच्च और नीच स्थिति में से किसी का चुनाव करना है। विरोधाभास परिस्थितियों के मध्य चयन के बारे में बताता है।
मिथुन-
व्हील ऑफ़ फार्च्यून बताता है किस्मत, काल चक्र, आपकी आदतें, आपके जीवन में उतार चढ़ाव को दर्शाता है। देर से ही सही पर फैसला आपके पक्ष में है। इस कार्ड को जीवन चक्र के रुप में भी माना जाता है। अगर आप किसी प्रकार के संघर्षो से होकर गुजर रहे हैं और उस समय आपके सामने यह कार्ड आता है तब आपको समझना चाहिए कि आपका खराब समय निकलने वाला है और आपको अपनी समस्याओं का कोई ना कोई हल मिलने वाला है।
कर्क-
‘दी वर्ल्ड’ ये दर्शाता है समय, सबका साथ में जुडाव, मिलजुल कर आगे बढ़ना किसी समस्या का समाधान, एक रास्ते का बन्द होना और दूसरे का खुलना। हार्दिक इच्छा की संपूर्ति का प्रतीक है चाहे
वह कुछ भी क्यों न हो अर्थात उपलब्धि का समय मान्यता, सफलता पाने की घड़ी और विजयश्री की उपलब्धि का प्रतीक है।