जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है।
मेष-
‘जस्टिस’ ये कार्ड दर्शाता है बिना पक्षपात फैसला ,सहीं निर्णय आपके पक्ष में ,आप इसके हकदार हैं अब न्याय होगा आपके साथ।आपको हर पहलू को सावधानीपूर्वक तौलकर देखने की आवश्यकता है, इसलिए आप ध्यान से पहले परखे और फिर अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें।
वृषभ-
‘दी एम्परर’ ये दर्शाता है, प्रभiव, नियंत्रण, आपके कंट्रोल में सिचुएशन है अगर आप सही प्रभावशाली तरीके से इस समस्या या सिचुएशन को दोबारा देखेंगे तो। इस कार्ड का सकारात्मक पहलू यह व्यक्ति को यह सलाह देता है कि आप प्रगति व पदोन्नति की राह पर हैं इस कार्ड के आने से पता चलता है कि व्यक्ति मजबूत स्थिति में है।
मिथुन-
दी हर्मिट ये दर्शाता है अकेलापन, एक व्यक्ति और आपको ये सलाह देता है कि अपनी सोच को पॉसिटिव रखते हुए आगे बढ़िये अपनी कमजोरी को अपना हथियार बनाइये। इस का यह भी अर्थ है कि समय पड़ने पर हमें किसी संत, साधु, अध्यापक अथवा आध्यात्मिक व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन मिल सकता है और वह आपकी मदद को आगे आ सकता है।
कर्क-
‘दी चेरियट’ यह दर्शाता है कि आप लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। बस थोड़ा सा और ध्यान केन्द्रित करना है, आगे बढ़िये आप लक्ष्य के करीब हैं।व्यक्ति को अपनी आशाएँ खोनी नहीं चाहिए , यह कार्ड व्यक्ति की विजय का भी प्रतिनिधित्व करता है।