टैरो राशिफल 17 अक्टूबर : टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष- द सन
एक नई सफलता की ओर अग्रसर होंगे। शुभ समाचार मिलने के काफी संकेत आपको अभी से मिलने शुरू हो जाएंगे। भाग्यशाली विवाह या संतोषजनक वित्तीय स्थिति संभावित है।
लकी रंग नारंगी
विशेष उपाय : घर में साफ सफाई रखें। कूड़े इत्यादि रद्दी को घर से बाहर निकाल दें। किसी भी कोने को अंधेरे में ना छोड़े, दीपक, अगरबत्ती से अपने घर को सुगंधित सुगंधित करें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
जो भी आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं वह सब आपको मिलेगा थोड़ा सा धैर्य बनाकर चलें। आपकी महत्वाकांक्षाए सारी सही होंगी। कार्य को मन में ठान कर निष्ठा के साथ बढ़ते रहें।
लकी रंग हरा
विशेष उपाय अपने इष्ट, गुरु किसी का भी आशीर्वाद लेकर एकांत में बैठकर अपनी शक्तियों को पहचाने और फिर अपने लक्ष्य की और बड़े।
मिथुन- दी हाई प्रीस्टेस
आप कार्य की सफलता के बहुत ही नजदीक है आपका विवेक आप को सही दिशा में ले जा रहा है इसी तरह का मनोबल बनाए रखें।
लकी रंग पीला
विशेष उपाय किसी भी भूखे को भोजन कराएं। पानी की व्यवस्था करें या किसी भी जानवर को खाना दें यह गौ सेवा करें।
आपके कंट्रोल में आज की स्थिति है। जीवन में अगर कोई भी परेशानी चल रही है तो इस समस्या और दुविधा से आप निकल सकते हैं अगर आप प्रभाव, नियंत्रण और ठंडे दिमाग से इसका आकलन करेंगे।
लकी रंग- लाल
विशेष उपाय : पौधे लगाएं या किसी भी गार्डन में जाकर एकांत में बैठे और गहरी सांस ले, अपने जीवन की परेशानियों का आकलन ठंडे दिमाग से करें जल्द ही आपको एक शुभ समाचार मिलेगा।